विज्ञापन

Rain Alert in Delhi: आज से पलटेगा मौसम, दिल्ली, यूपी से राजस्थान तक आंधी-बारिश, ओले भी गिरेंगे, 12 राज्यों में बरसेंगे बदरा

Rain Alert Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में आज बारिश से मौसम बदलने वाला है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान तक आंधी आने की चेतावनी है.

Rain Alert in Delhi: आज से पलटेगा मौसम, दिल्ली, यूपी से राजस्थान तक आंधी-बारिश, ओले भी गिरेंगे, 12 राज्यों में बरसेंगे बदरा
Rain Alert in Delhi NCR Weather Today: दिल्ली एनसीआर में बारिश
  • दिल्ली एनसीआर के साथ पंजाब, हरियाणा तक आज से 3 दिन बारिश के आसार
  • उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी आने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: हिमालय क्षेत्र में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज पहाड़ों से लेकर मैदान तक आज से आंधी, बारिश और तूफान का दौर शुरू होने वाला है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक तेज हवाओं के साथ बारिश आ सकती है. बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं. देश के 12 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है. पिछले 15 दिनों से लू के थपेड़े झेल रहे उत्तर भारत के राज्यों को इससे थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी.

आज का मौसम (Today Weather)

  • उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक
  • दिल्ली में 28 और 29 को बारिश के आसार
  • हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई तक 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मई तक बारिश
  • पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश
  • राजस्थान में 28 और 29 मई को धूल भरी आंधी, बारिश
  • मध्य प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक बारिश
  • छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट (Uttarakhand Rain) 

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक बारिश का अलर्ट है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बरसात आ सकती है. इस दौन 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

पंजाब-हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में आंधी, बारिश (Punjab Rain) 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, बागपत से हापुड़ तक 28 से 31 मई तक दौरान जगह-जगह हल्की से तेज बारिश आने के आसार हैं. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तक भी गरज के साथ आंधी आने की चेतावनी है. 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है. 29 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तूफान आने की चेतावनी है. 

दिल्ली में मौसम की चेतावनी (Delhi Weather Today) 

राजस्थान में भी आंधी (Rajasthan Weather News)

राजस्थान में भी मौसम 28 और 29 मई को 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बारिश का अलर्ट है. धूल भरी आंधी के साथ बारिश भी देखने को मिलेगी. बीकानेर संभाग से लेकर जयपुर तक भी आंधी आने का अलर्ट है.

ये भी पढ़ें -  Rain Alert: 3 दिन जमकर बारिश, यूपी में आंधी का अलर्ट, दिल्ली से पंजाब-हरियाणा, राजस्थान तक बदलेगा मौसम

एमपी का मौसम (MP Weather News)

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 1 जून तक, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 27 से 31 मई तक, छत्तीसगढ़ में 27 से 2 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में 29 से 31 मई के बीच 70 किमी तक आंधी आने का अलर्ट है. मध्य प्रदेश में 29, 30 मई को ओलावृष्टि का अलर्ट है. 

Today Weather

Today Weather

ये भी पढ़ें - Monsoon Rain Alert: मॉनसून के पहले दिल्ली NCR में झमाझम बारिश होगी, यूपी में आंधी, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक भिगोएंगे बदरा

महाराष्ट्र का मौसम (Maharashtra Weather News) 

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 27 और 28 मई को और फिर 1-2 जून को बारिश होने का अनुमान है. गुजरात में 30 मई से 2 जून तक, गोवा, कोंकण में 27 मई , बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं के 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com