विज्ञापन

दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मौसम, शुरू हुई बारिश; ग्रेटर नोएडा में ओले भी गिरे, VIDEO

Delhi-NCR Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर बदल गया है. शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. कुछ समय पहले ही मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी तात्कालिन पूर्वानुमान में अगले दो घंटे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंधी-बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी.

दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मौसम, शुरू हुई बारिश; ग्रेटर नोएडा में ओले भी गिरे, VIDEO
दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश.
  • दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया.
  • ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा.
  • मौसम विभाग ने दिल्ली NCR, नोएडा, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Delhi Rain: शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली में मौसम का मिजाज फिर से बदला. कई इलाकों में बारिश शुरू हुई. जिससे मौसम सुहावना हो गया. बारिश से तापमान भी गिरा है. शुक्रवार को दिन की शुरुआत अच्छी धूप के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर बाद फिर से मौसम बिगड़ा. दक्षिणी दिल्ली के साकेत और आस-पास के इलाकों में बूंदाबादी शुरू हो गई है. कुछ समय पहले ही मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी तात्कालिन पूर्वानुमान में अगले दो घंटे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंधी-बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी. 

ग्रेटर नोएडा में आंधी-बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे

ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ कई जगहों पर बारिश हुई. साथ ही ओले भी गिले. ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को नुकसान हुआ है. इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है. बारिश और ओलो से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है. शुक्रवार दोपहर बाद ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में खूब ओले गिरे. 

ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद ओलावृष्टि.

ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद ओलावृष्टि.


IMD ने इन इलाकों में आंधी-बारिश की जारी की थी चेतावनी

अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के आर.के. पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, IGNOU, आयानगर, डेरामंडी के साथ-साथ NCR  के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ के कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की थी. 

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी चेतावनी में बताया गया है कि बारिश के साथ-साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है की बहुत अधिक संभावना है.

साथ ही हरियाणा के सोहाना, नूंह में मध्यम से भारी बारिश और बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि/तूफ़ान (40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ) होने की बहुत अधिक संभावना है.

IMD ने बताया- दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का पड़ने वाला है असर

IMD मौसम अलर्ट जारी करते हुए लिखा- इस हफ़्ते उत्तर-पश्चिमी भारत पर एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभों का असर पड़ने वाला है. इनकी सबसे ज़्यादा सक्रियता 3-4 अप्रैल और फिर 7 अप्रैल को रहने की उम्मीद है. इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है. 3 और 4 अप्रैल को कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है.

उत्तर भारत में कब-कहां बारिश 

  • हिमाचल प्रदेश औऱ जम्मू-कश्मीर में 3-4 और 7 अप्रैल को बारिश के आसार
  • दिल्ली एनसीआर में 3 और 4 अप्रैल को बारिश
  • उत्तराखंड में 3 से 5 अप्रैल तक बारिश, आंधी
  • पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 3-4 अप्रैल को
  • वेस्ट यूपी में 3-5 अप्रैल और पूर्वी यूपी में 4-5 अप्रैल को बारिश
  • पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश का दौर
  • पश्चिमी राजस्थान 2-4 और 6-7 अप्रैल को बारिश, बिजली, ओले गिरने के आसार

यह भी पढ़ें - Rain Alert: 3 दिन फिर बारिश, आंधी और ओले गिरेंगे... दिल्ली एनसीआर से यूपी, पंजाब-राजस्थान तक बदलेगा मौसम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com