- योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उग्रवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद न होने की बात कही
- उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है
- योगी ने मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी में सुधार और 78 यात्राओं का हवाला दिया
असम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत तमाम पार्टियां लगातार रैलियां कर रही हैं. बीजेपी ने इस चुनाव में अपने कई स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है. इन स्टार प्रचारकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं. सीएम योगी शुक्रवार को असम में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस जमकर निशाना साधा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों में जो काम नहीं हो पाया, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है. वहां कोई उग्रवाद नहीं, कोई नक्सलवाद नहीं है, ना ही कोई अलगाववाद है. यहां तक कि वहां सड़कों पर नमाज तक नहीं पढ़ी जाती है.
'इनको' तो घुसपैठियों का वोट चाहिए, देश की कीमत पर वोट चाहिए... pic.twitter.com/zwErv1pPqk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 3, 2026
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद का भी पूरी तरह सफाया करने के लिए तैयार है. इसे खत्म करने की गारंटी सिर्फ और सिर्फ बीजेपी और एनडीए ही दे सकती है. कांग्रेस औऱ यूडीएफ नहीं दे सकती है. क्योंकि इनको तो घुसपैठियों का वोट चाहिए. देश की कीमत पर वोट चाहिए. ये लोग देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग हैं. ये लोग अफवाह पैदा करके लोगों को गुमराह करने वाले लोग हैं.
उन्होंने कहा कि हमने मोदी जी के नेतृत्व में जो कहा वो करके दिखाया है. याद कीजिए मोदी जी जितनी बार पूर्वोत्तर आए हैं कांग्रेस के शासन काल में कोई इतनी बार नहीं है. मोदी जी ने पूर्वोत्तर की 78 यात्रा की है. यहां आज वो कनेक्टिविटी है जो 60 वर्ष में कांग्रेस कभी नहीं कर पाई. रेल की कनेक्टिविटी पूर्वोत्तर के हर राज्य में है.
यह भी पढ़ें: असम में ओवैसी का हिमंता सरमा पर सीधा वार, बोले- राजनीति का जवाब वोट से देंगे
यह भी पढ़ें: असम में अजमल तो बंगाल में हुमायूं, क्या है ओवैसी का गेम प्लान, किसको पहुंचाएंगे फायदा, किसे नुकसान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं