क्या आप जानते हैं भारत में रेलवे और रक्षा मंत्रालय के बाद सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है? जवाब आपको चौंका देगा. ये है वक्फ बोर्ड. लाखों एकड़ जमीन. लेकिन एक बड़ा सवाल ये है कि जब पाकिस्तान 1947 में भारत से अलग हुआ, वहां के वक्फ बोर्ड के पास कितनी ज़मीन है? पाकिस्तान में वक्फ की जमीनों का ये आंकड़ा देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
सबसे पहले समझते हैं ये 'वक्फ' होता क्या है? आसान भाषा में कहें तो इस्लाम में दान की गई संपत्ति, जो धार्मिक, शैक्षिक या चैरिटेबल कामों के लिए इस्तेमाल होती है. उसे वक्फ कहते हैं और इन संपत्तियों की देखरेख करने वाली संस्था है वक्फ बोर्ड. हमारे देश में वक्फ बोर्डों के पास करीब 9 लाख 40 हजार एकड़ जमीन है. ये इतनी जमीन है कि भारत में सिर्फ रेलवे और रक्षा विभाग के पास ही इससे अधिक जमीन है. ये देश का तीसरा सबसे बड़ा जमींदार है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
कहां उपयोग हो रही वक्फ की जमीन?
अब सवाल उठता है कि इतनी जमीन का होता क्या है? तो देखिए, इसमें से करीब 1 लाख 40 हजार एकड़ जमीन पर खेती-बाड़ी होती है. लगभग 33 हजार एकड़ जमीन पर दरगाह, माजर और मकबरे बने हुए हैं, जो हमारी आस्था और इतिहास का हिस्सा हैं और करीब 2000 एकड़ जमीन पर स्कूल चलाए जा रहे हैं. जहां शिक्षा दी जाती है. उत्तर प्रदेश में करीब 2 लाख 14 हज़ार संपत्तियां दर्ज हैं. ये आंकड़े वाकई में बहुत बड़े हैं.
पाकिस्तान में वक्फ संपत्तियों का क्या हाल है?
1947 में भारत से अलग होकर बने पाकिस्तान में वक्फ संपत्तियों का क्या हाल है? पहली बात, पाकिस्तान में वक्फ बोर्ड को औकाफ डिपार्टमेंट कहा जाता है और वहां ये मैनेजमेंट राज्य यानी प्रांतीय स्तर पर होता है. सबसे पहले बात पंजाब प्रांत की. पाकिस्तान का सबसे बड़ा सूबा. यहां औकाफ डिपार्टमेंट के पास कुल करीब 75 हजार एकड़ जमीन है. साथ ही कुछ दुकानें और घर भी हैं.
वहीं, सिंध प्रांत में करीब 11 हजार एकड़ खेती की जमीन, दुकानें, गोदाम और फ्लैट्स हैं. साल 2024 उन्होंने इससे करीब 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का राजस्व भी कमाया. खैबर पख्तूनख्वा में औकाफ के पास लगभग 8 हजार एकड़ जमीन है. बलूचिस्तान में तो औकाफ विभाग के पास सिर्फ 2 एकड़ जमीन बताई जाती है. अगर हम पाकिस्तान के चारों प्रांतों - पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के औकाफ डिपार्टमेंट की कुल जमीन को जोड़ भी दें, तो वो भारत के वक्फ बोर्ड की कुल जमीन के आसपास भी नहीं है.
सबसे दिलचस्प बात अकेले भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में जितनी वक्फ संपत्तियां हैं वो पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब की कुल औकाफ जमीन से कहीं ज्यादा है. ये दिखाता है कि भारत में वक्फ संपत्तियों का स्केल कितना ज्यादा विशाल है. पाकिस्तान की तुलना में.
भारत में वक्फ बोर्ड के पास पाकिस्तान के औकाफ डिपार्टमेंट की तुलना में कई गुना अधिक जमीन है. भारत तीसरा सबसे बड़ा जमींदार है, जबकि पाकिस्तान में औकाफ की जमीनें काफी सीमित हैं. ये ऐतिहासिक, सामाजिक और कानूनी वजहों से हो सकता है, जिन पर अलग से चर्चा की जा सकती है. लेकिन ये आंकड़े हमें सोचने पर मजबूर करते हैं. इतनी विशाल संपत्ति का प्रबंधन कैसे होता है? क्या इसका सही इस्तेमाल हो रहा है? ये सवाल अक्सर उठते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं