विज्ञापन

छात्रों की मांग, रेल मंत्री ने अधिकारी को मिला दिया फोन, बोले-15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट बनाओ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 जुलाई तक नई IRCTC वेबसाइट लॉन्च करने का ऐलान किया है. उन्होंने छात्रों की मांग पर तुरंत अधिकारियों को इसके निर्देश दिए.

छात्रों की मांग, रेल मंत्री ने अधिकारी को मिला दिया फोन, बोले-15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट बनाओ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए
ANI

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों की मांग पर घोषणा की है कि  नई और बेहतर IRCTC वेबसाइट 15 जुलाई 2026 तक लॉन्च कर दी जाएगी. कुछ छात्रों ने रेल मंत्री से मुलाकात कर IRCTC की वर्तमान वेबसाइट से जुड़ी समस्याओं और टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली असुविधाओं की शिकायत की थी. इस पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने 30 दिनों के भीतर नई वेबसाइट तैयार करने का भरोसा दिया है.

छात्रों की मांग पर तुरंत लिया एक्शन

अश्विनी वैष्णव एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान एक छात्रा ने उन्हें IRCTC वेबसाइट में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया. छात्रा ने कहा कि वेबसाइट के कैप्चा भरने में दिक्कत होती है. इसके बाद रेल मंत्री ने तुरंत एक अधिकारी को फोन लगा दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है IRCTC की नई वेबसाइट बननी चाहिए. इसे हम 30 दिनों में बना पाएंगे? रेल मंत्री ने कहा कि 15 जुलाई तक IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च कर देंगे.

'राजस्थान में रेलवे के कई प्रोजेक्ट पर चल रहा काम'

अश्विनी वैष्णव गुरुवार को जयपुर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान में रेलवे विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक तकनीकी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश मिला है, जिससे राज्य में रेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साल 2014 से पहले राजस्थान के लिए रेलवे बजट लगभग 600 करोड़ रुपए हुआ करता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बजट में लगातार वृद्धि की गई और आज राजस्थान को रेलवे के लिए 10,228 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड आवंटन मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि इस बढ़े हुए निवेश का सीधा लाभ राज्य के यात्रियों और रेलवे ढांचे को मिला है. राजस्थान में रेलवे नेटवर्क के आधुनिकीकरण और नई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है. रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में लगभग 450 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म ऊंचा करने, प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने, यात्रियों के लिए पूर्ण शेड और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है. इसके अलावा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के करीब 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. जयपुर रेलवे स्टेशन का काम भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है, और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ट्रेनों में कब खत्म होगी वेटिंग लिस्ट? रेल मंत्री ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rail Minister Ashwini Vaishnav, Rail Minister Ashwini Vaishnav Statement, IRCTC New Website, IRCTC New Feature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com