बेंगलुरु/ नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया और ‘शानदार और जनोन्मुखी' प्रचार अभियान के लिए अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सराहना की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं शानदार और जनोन्मुखी प्रचार अभियान के लिए कांग्रेस के ‘बब्बर शेर' कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं. प्रगतिशील भविष्य के लिए इतनी बड़ी संख्या में बाहर आने के लिए कर्नाटक की जनता का धन्यवाद.''
कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और पांच बजे तक करीब 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कांग्रेस ने राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर पांच 'गारंटी' को लागू करने का वादा किया है. इनमें सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की (गृह ज्योति) योजना, हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये मासिक सहायता देने की (गृह लक्ष्मी) योजना, बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त देने की (अन्ना भाग्य) योजना आदि शामिल हैं.
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है.
‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत मतों के साथ 122 से 140 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है. जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को 16 प्रतिशत मतों के साथ 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या' के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 120, भाजपा 92 और जद (एस) को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
ये भी पढ़ें:-
कर्नाटक Exit Polls 2023 में कांग्रेस को बढ़त, JDS की भी हो सकती है 'बल्ले बल्ले' : 10 खास बातें
Exit Polls में Karnataka में बन सकती है त्रिशंकु विधानसभा, JDS बन सकती है 'किंगमेकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं