विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2022

राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, सांसदों को बुलाया गया दिल्ली

ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोनिया गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तथा अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं.

राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, सांसदों को बुलाया गया दिल्ली
राहुल गांधी पिछले सप्ताह के अंत में ही स्वेदश लौटे हैं.
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष राहुल गांधी की पेशी के दौरान बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है और इसी क्रम में पार्टी के सांसदों को दिल्ली बुलाया गया है. सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने बृहस्पतिवार को पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की डिजिटल बैठक भी बुलाई है, जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की ईडी के समक्ष पेशी के संदर्भ में चर्चा हो सकती है.

कांग्रेस सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘बृहस्पतिवार शाम पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है जिसमें ईडी से जुड़े मामले और संगठन से जुड़े कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.''

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने अपने सांसदों से भी कहा है कि वे 13 जून की सुबह दिल्ली में मौजूद रहें. सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की ईडी के समक्ष पेशी पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना है.

हरियाणा : कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई को कथित तौर पर धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड' से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोनिया गांधी को 8 जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तथा अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं.

सोनिया गांधी ने जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए मांगा 3 सप्ताह का वक्त : सूत्र

कथित धनशोधन के इसी मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को 2 जून को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं. राहुल गांधी गत सप्ताहांत स्वेदश लौटे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Rahul Gandhi, ED, Rahul Gandhi ED Summons, National Herald Case, Congress Strength Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com