विज्ञापन

राहुल के बयान पर संसद में हंगामा, पूर्व आर्मी चीफ की किताब का जिक्र करने पर शाह और राजनाथ ने जताई आपत्ति

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बाद आज एक नया विवाद खड़ा हो गया है. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की आत्मकथा में भारत‑चीन तनाव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का ज़िक्र है, लेकिन सरकार उस किताब को प्रकाशित नहीं होने दे रही है.

राहुल के बयान पर संसद में हंगामा, पूर्व आर्मी चीफ की किताब का जिक्र करने पर शाह और राजनाथ ने जताई आपत्ति
  • लोकसभा में राहुल गांधी ने डोकलाम विवाद पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला दिया था
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस किताब का जिक्र कर रहे हैं, वह अभी प्रकाशित नहीं हुई है
  • राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा किताब को प्रकाशित नहीं होने दे रही है, जिसे गृह मंत्री अमित शाह ने खारिज किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान डोकलाम पर आर्मी चीफ नरवाणे की कितना का जिक्र करते हुए बोलना शुरू किया, तो सदन में हंगामा हो गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हुए और राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई. राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस किताब का जिक्र कर रहे हैं, वो प्रकाशित ही नहीं हुई है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग उस किताब को प्रकाशित ही नहीं होने दे रहे हैं. इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने खुद ही यह साबित कर दिया कि वो किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है. ऐसे में लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को नियम बताया कि वो क्‍यों नहीं किताब का जिक्र कर सकते हैं.    

राहुल गांधी ने क्‍या कहा कि हो गया हंगामा?

राहुल गांधी ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनकी पार्टी इसका जवाब देगी. इसके बाद राहुल गांधी ने डोकलाम से जुड़े मुद्दे पर पूर्व थल सेनाध्यक्ष मनोज नरवणे की एक किताब का हवाला देते हुए बोलना शुरू किया. राहुल गांधी ने कहा कि किताब में जिक्र है कि चीनी टैंक डोकलाम के समय भारतीय पोस्‍ट से कुछ 100 मीटर तक पास आ गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई ये आपत्ति

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया और उनके बयान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए. लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी ऐसे तथ्‍य सदन में न रखे, जिसकी कोई विश्‍वसनीयता नहीं है. मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) वह किताब सदन के सामने पेश करें, जिससे वह कोट कर रहे हैं, क्योंकि जिस किताब का वह ज़िक्र कर रहे हैं, वह पब्लिश नहीं हुई है. हम उस किताब को देखना चाहते हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है, इसलिए उसके आधार पर बयान देना ठीक नहीं है. इस पर सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

अमित शाह बोले- राहुल गांधी ने खुद ही समाप्‍त कर दिया विवाद 

राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह ने कहा कि विवाद राहुल गांधी ने ही समाप्त कर दिया है. वह खुद कह रहे हैं कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है. स्पीकर ओम बिरला ने सदन को याद दिलाया कि अखबार की कटिंग या अप्रकाशित किताबों पर चर्चा करने की परंपरा नहीं रही है और सदन की कार्यवाही नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार चलती है। उन्होंने राहुल गांधी से आगे बढ़ने के लिए कहा. 

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल के समर्थन के उतरे अखिलेश 

समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में राहुल गांधी का समर्थन किया. उन्‍होंने लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव तक का उल्लेख करते हुए कहा कि चीन का सवाल बहुंत सेसेंटिव है, कोई सुझाव देश के हित में है तो मैं समझता हूं कि विपक्ष को पढ़ना चाहिए. ये काफी संवेदनशील है, लोहिया, फर्नाडीज और नेताजी ये बात कहते रहे कि चीन से सावधान रहना है.

ये भी पढ़ें :- 

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल बोले- मैं मुद्दा नहीं उठाना चाहता था, लेकिन...

राहुल गांधी ने कहा कि वह यह मुद्दा उठाना नहीं चाहते थे, लेकिन जब कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाए गए, तो उन्हें इसका जवाब देना पड़ा. इसके बाद उन्होंने फिर से मनोज नरवणे की किताब का जिक्र किया. स्पीकर ने दोहराया कि सदन में बोलने का अधिकार है, लेकिन यह अधिकार नियमों और परंपराओं के तहत ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सदन में हंगामा जारी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com