राहुल गांधी का फाइल फोटो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में पेश रेल बजट को 'निराशाजनक' करार दिया, और कहा कि इसमें कांग्रेस शासित राज्यों की उपेक्षा की गई है।
रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के संसद में पहला रेल बजट पेश करने के बाद गांधी ने पत्रकारों से कहा, यह निराशाजनक बजट है।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
उन्होंने कहा कि 164,374 करोड़ के बजट में कांग्रेस शासित प्रदेशों को उचित हिस्सा नहीं दिया गया है। गांधी ने कहा, कांग्रेस शासित प्रदेशों की उपेक्षा की गई है।