विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2019

भारतीय वायुसेना ने किया आतंकी कैंप पर हमला तो राहुल गांधी बोले- IAF के पायलटों को मेरा सलाम

भारतीय वायुसेना ने किया आतंकी कैंप पर हमला तो राहुल गांधी बोले- IAF के पायलटों को मेरा सलाम

Also Read in
भारतीय वायुसेना ने किया आतंकी कैंप पर हमला तो राहुल गांधी बोले- IAF के पायलटों को मेरा सलाम
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
  • भारतीय वायुसेना ने आतंकी कैंप पर हमला किया.
  • जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंप तबाह हो गए.
  • राहुल गांधी बोले- IAF के पायलटों को मेरा सलाम.
नई दिल्ली:

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय वायुसेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी कैंपों पर किए गए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई कैंप तबाह हो गए. भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन का हर कोई स्वागत कर रहा है.  एलओसी के पार जाकर भारतीय वायुसेना ने जो बड़ी कार्रवाई की है, उस पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी बयान आया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर इंडियन एयरफोर्स के पायलटों को सलाम किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सैल्यूट करता हूं. दरअसल, इंडियन एयर फोर्स के मिराज विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी कैम्पों पर 1,000 किलोग्राम के बम गिराए और उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया गया.

सूत्रों की मानें तो तड़के 3 बजे चलाए गए भारतीय वायुसेना के इस बड़े ऑपरेशन में एयरफोर्स के 12 मिराज फाइटर प्लेन शामिल थे. वायुसेना के इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी कैंप ध्वस्त हो गए और वायुसेना ने जैश के कंट्रोल रूम को पूरी तरह तबाह कर दिया. यह पहला मौका है जब भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर किसी ऑपरेशन को अंजाम दिया है. यहां तक कि कारगिल युद्ध के दौरान भी एयरफोर्स ने एलओसी पार नहीं की थी. 

भारतीय वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, "26 फरवरी को 03:30 बजे (25 फरवरी की रात) भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार एक बड़े आतंकवादी कैम्प पर हमला बोला और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया..." 

सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया. भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद में 3.48 से 3.55 बजे, चकोटी में 3.58 से 4.04 बजे तक और बालाकोट में 3.45 से 3.53 बजे तक हमले को अंजाम दिया. 

वहीं, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त रहे जी. पार्थसारथी ने NDTV से कहा कि बालाकोट कई साल से जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा रहा है. इस हमले का संदेश साफ है. पाकिस्तान में जहां भी आतंकी हैं, हम उन पर हमला करने के लिए तैयार हैं."

उधर, इस एयरस्ट्राइक पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि अगर ये बात सच है तो ये बहुत बड़ी कार्रवाई है. लेकिन हमें इस पर भारत सरकार के आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी ये देखना होगा पाकिस्तान इस कार्रवाई का किस तरह जवाब देता है.

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी ट्वीट कर भारत की ओर से आतंकी कैंपों पर किए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट कर कहा- बालाकोट जो कि एलओसी में काफी दूर है, वहां बड़ी स्ट्राइक है...जहां हाफिज सईद के कई ठिकाने हैं. यदि भारतीय वायुसेना ने बिना किसी जनहानि के प्रवेश किया है तो यह बेहद सफल मिशन है. 
 

VIDEO: भारतीय वायुसेना ने हमला कर आतंकी कैंपो को किया तबाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, India, Islamabad, Line Of Control, New Delhi, Pakistan, Pulwama Attack, Pulwama Terror Attack, Loc Violation, Ghafoor, Indian Air Force, Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com