विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2020

राहुल गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, गिनाईं कोरोना काल की 'उपलब्धियां'

कोरोना वायरस (coronavirus) महामारी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है.

Also Read in
राहुल गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, गिनाईं कोरोना काल की 'उपलब्धियां'
कोरोना को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस (coronavirus) महामारी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. देश में COVID-19 के कुल मामले 11 लाख के पार पहुंच गए हैं. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कोरोना काल में मोदी सरकार की सात महीनों की 'उपलब्धियां' गिनाई हैं. राहुल गांधी ने मंगलवार को किए अपने ट्वीट में राजस्थान के सियासी संग्राम का भी जिक्र किया है. राहुल गांधी ने सरकार पर राजस्थान की गहलोत सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- "कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां: फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- MP में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की 6वीं सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश. इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में 'आत्मनिर्भर' है."

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते कई दिनों में काफी तेजी देखने को मिली है. देश में COVID-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा 11 लाख के पार पहुंच गया है. सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 40,425 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 27,497 हो गई है. 

वीडियो: 172 दिनों में देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 11 लाख के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Modi Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com