विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

राहलु गांधी ने कहा, कांग्रेस का धन जुटाओ अभियान मोदी को शर्मिंदा करने के लिए

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा कि एक अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री ने ओडिशा के लोगों को मूर्ख बनाया था जैसा कि वीडियो में दिख रहा है.

राहलु गांधी ने कहा, कांग्रेस का धन जुटाओ अभियान मोदी को शर्मिंदा करने के लिए
राहुल गांधी की फाइल फोटो
  • पीएम मोदी पर पहले भी हमले कर चुके हैं राहुल गांधी
  • राहुल ने कहा पीएम ने जनता से धोखा किया है
  • राहुल के अनुसार पीएम ने नहीं किए वादे पूरे
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह अपने धन जुटाओ अभियान के तहत पीएम मोदी को शर्मिंदा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राउरकेला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का अपना वादा नहीं निभा कर ओडिशा के लोगों के साथ मजाक किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए कहा कि एक अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री ने ओडिशा के लोगों को मूर्ख बनाया था जैसा कि वीडियो में दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- कभी भी देवेगौडा का अपमान नहीं किया

कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री को उनके वादे याद नहीं रखने पर शर्मिदा करने के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर पहले भी हमला बोला है. इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर आम जनता को धोखा देने का भी आरोप लगाया था. (इनपुट आईएएनएस से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com