विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2018

राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए 27 अप्रैल को पहुचेंगे मंगलुरु

राज्य के वन मंत्री और दक्षिण कन्नड जिले के प्रभारी बी रामनाथ राय इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं.

राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए 27 अप्रैल को पहुचेंगे मंगलुरु
राहुल गांधी की फाइल फोटो
नई दिल्ली: कर्नाटक में चुनाव प्रचार अभियान के अपने छठे चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 27 अप्रैल को मंगलुरु से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वह बंतवाल विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा में शामिल होंगे. गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य के वन मंत्री और दक्षिण कन्नड जिले के प्रभारी बी रामनाथ राय इस सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी कल करेंगे 'सेव द कॉस्टिट्‌यूशन' अभियान की शुरुआत

पार्टी सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के साथ गांधी पार्टी के जिला स्तरीय सम्मेलन में भी शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसा बंतवाल में ब्रह्माश्री नारायण गुरु सर्कल के पास लोगों को संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेता शहर के धर्मस्थल मंदिर जाएंगे. राहुल गांधी से इससे पहले 20 मार्च को तटीय क्षेत्र में आए थे और उस दौरान कई रोड शो किये थे. (इनपुट भाषा से)  
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com