पंजाबी गायक अल्फाज़ उर्फ अमनजोत सिंह पंवार को एक वाहन ने टक्कर मार दी. जिसके बाद उन्हें घायल हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. ये घटना शनिवार की है. ये हादसा उस समय हुआ जब अल्फाज़ एक स्थानीय ढाबे पर थे. गायक हनी सिंह ने रविवार रात सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि अल्फाज़ "खतरे से बाहर" हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'यार बथेरे' गायक अपने तीन दोस्तों के साथ एक ढाबे पर था, जब वहां के एक पूर्व कर्मचारी विक्की के साथ विवाद हो गया.
दरअसल विक्की ने अल्फाज़ से मध्यस्थता करने और ढाबे मालिक से अपना बकाया चुकाने का अनुरोध किया. जब गायक ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया तो विक्की ने मालिक के टेम्पो के साथ भागने का प्रयास किया और इस दौरान गायक को टक्कर मार दी. गायक के सिर, हाथ और पैर में कई चोटें आईं और उसके दोस्तों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को करेंगे हिमाचल प्रदेश का दौरा
वहीं आरोपी विक्की मौके से भागने में सफल रहा. लेकिन बाद में मोहाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सोहना थाने में मामला दर्ज किया.
अल्फ़ाज़, एक पंजाबी गायक हैं, जो कि 'पुट जट्ट दा', 'रिक्शा', 'गद्दी' और कई अन्य जैसे सुपर हिट गानों के लिए जाने जाते हैं. गायक ने हनी सिंह के साथ 'हाय मेरा दिल', 'बेबो', 'बर्थडे बैश' और 'यार बथेरे' जैसे चार्टबस्टर ट्रैक के लिए सहयोग किया है.
हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल से गायक की एक तस्वीर साझा की. जिसे उन्होंने कैप्शन दिया मेरे भाई @itsaslialfaaz पर कल रात हमला किया गया है. साथ ही हमला करने वाले को धमकी भी दी. हालांकि बाद में उन्होंने अकाउंट से अपना पोस्ट डिलीट कर दिया.
VIDEO: "किसी भी कीमत पर नहीं रुकेंगे"; तेज बारिश में भीगते हुए राहुल गांधी ने लोगों को किया संबोधित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं