आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पंजाब इकाई में फेरबदल करने जा रही है. पार्टी ने कोर समिति, सभी शाखाओं और जिला इकाइयों को भंग करने की घोषणा की है.
पार्टी के एक बयान के अनुसार प्रदेश प्रमुख भगवंत मान इस प्रक्रिया के दौरान अपने पद पर बने रहेंगे. संगठन में यह फेरबदल 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. आप के पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा, ‘‘ कोर समिति और सभी अन्य इकाइयां भंग कर दी जाएंगी और शीघ्र ही नया संगठन बनेगा एवं उसकी घोषणा की जाएगी. इस कदम का लक्ष्य 2022 से पहले पार्टी संगठन को मजबूत बनाना है.''
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मान ने कहा कि जिला, निर्वाचन क्षेत्र स्तर और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक के बाद यह फैसला किया गया. AAP 2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी लेकिन परिणाम उसकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं