विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2025

पंजाब में पटियाला के राजपुरा रोड पर थैले में मिला रॉकेट लॉन्‍चर

पंजाब में पटियाला के राजपुरा रोड में स्थित एक स्कूल के पास कूड़े के ढेर से कई सारे रॉकेट लॉन्चर मिले हैं. जानकारी के अनुसार एक थैल के अंदर ये रॉकेट लॉन्चर रखे गए थे.

पंजाब में पटियाला के राजपुरा रोड पर थैले में मिला रॉकेट लॉन्‍चर
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पटियाला:

पंजाब के पटियाला के राजपुरा रोड पर एक थैले में रॉकेट लॉन्‍चर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. एक स्कूल के पास बने कूड़े में एक थैली पड़ी हुई थी. जिसमें रॉकेट लॉन्‍चर रखे हुए थे. लोगों ने तुरंत पुलिस को रॉकेट लॉन्चर मिलने की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची. पुलिस ने रॉकेट लॉन्चर से भरे थैले को जब्त कर लिया है. आखिर ये रॉकेट लॉन्चर कहां से आए हैं और किसने इसे यहां रखा, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है. लगभग 10 रॉकेट गोला-बारूद बरामद हुए हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदिग्ध सामग्री के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद पटियाला के राजपुरा रोड पर कूड़े के ढेर में ये रॉकेट गोला-बारूद बरामद किए गए. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नानक सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि एक कबाड़ व्यापारी ने इन्हें यहां छोड़ दिया है, क्योंकि यह एक कूड़ाघर है." हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा, "हमने आगे की जांच के लिए सेना की एक टीम भी बुलाई है."

ये भी पढ़ें-इतिहास के सबसे 'भीषण' जाम से जूझ रहा है प्रयागराज, रीवा हाइवे पर यहां लगा सबसे अधिक जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Rocket Launcher, Rajpura Road Patiala, Rocket Launcher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com