प्रयागराज आजकल अपने इतिहास के सबसे भयावह जाम का सामना कर रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रयागराज को जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों का कई-कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है. लोग 'रोड अरेस्ट' की गिरफ्त में हैं. सबसे बुरा हाल रीवा-प्रयागराज हाइवे पर लगा है. हालांकि रविवार की तुलना में सोमवार को जाम में कुछ कमी देखी जा रही है. ऐसा तब हुआ है जब मध्य प्रदेश पुलिस ने लोगों से प्रयागराज न जाने की अपील की है. पुलिस लोगों से रास्ते से ही वापस लौट जाने की अपील कर रही है.
रीवा से प्रयागराज पहुंचने में कितना समय लगता है
आम दिनों में प्रयागराज से रीवा जाने में डेढ़-दो घंटे का समय लगा हुआ है. लेकिन शनिवार-रविवार को लोगों को इस दूरी को तय करने में आठ-10 घंटे का समय लगा. मध्य प्रदेश से प्रयागराज की ओर आने वाला हर रास्ता आकर रीवा-प्रयागराज हाइवे में मिलता है. माघी पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर संगम में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज के लिए निकल पड़े. इससे रीवा-प्रयागराज जाम हो गया. प्रयागराज में प्रवेश करने से पहले सोहागी घाटी पहाड़ी रास्ता है. वहां गाड़ियों की रफ्तार कम हो जाती है. इसलिए चाकघाट बॉर्डर से ही जाम ने विकराल रूप ले लिया.इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. इस रास्ते पर 25 किमी लंबा जाम लग गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 9, 2025
यह क्षेत्र…
जाम का कहां कहां हुआ असर
इसे देखते हुए रीवा के जिला प्रशासन ने प्रयागराज के जिला प्रशासन से संपर्क कर उनकी सलाह पर गाड़ियों को आगे बढ़ाया. यह जाम इतना लंबा था कि इसका असर कटनी, सिवनी और जबलपुर तक महसूस किया गया. इन शहरों में महाकुंभ जाने वाली गाड़ियों की वजह से जाम देखा गया. इन जिलों में पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अभी प्रयागराज न जाएं, क्योंकि वहां भीषण जाम लगा हुआ है. पुलिस की इस अपील का लोगों पर असर भी हुआ और वो वापस लौट गए. इससे पुलिस को व्यवस्था संभालने में थोड़ी मदद मिली.
ये भी पढ़ें: महाकुंभ जाने वाले ध्यान दें... प्रयागराज में कितनी भीड़, कहां-कहां लगा है जाम, जान लीजिए हर अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं