पंजाब के अमृतसर में कथित तौर पर अवैध ड्रग्स के नशे में धुत एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कुछ दिनों बाद, सिखों के इस पवित्र शहर से अब एक युवक का सड़क पर नशे में लड़खड़ाते वीडियो सामने आया है. अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के चमरंग रोड में शूट किए गए वीडियो में, नशे में धुत आदमी को सड़क पर चलने के लिए झुकते और संघर्ष करते देखा जा सकता है. ऑडियो में एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जाता है कि शख्स स्मैक का नशा किया हुआ लगता है. स्मैक एक मजबूत ओपिओइड दवा का एक अवैध रूप है, जिसे ब्लैक टार हेरोइन भी कहा जाता है.
इस महीने की शुरुआत में, मकबूलपुरा इलाके में सड़क पर चलने के दौरान डगमगाती एक युवती का वीडियो व्यापक रूप से ऑनलाइन साझा किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के परिवार ने उसे छोड़ दिया है और वह अब अमृतसर के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह इलाका नशाखोरी और नशेड़ियों की समस्या के लिए कुख्यात है. सिख पवित्र शहर मकबूलपुरा अक्सर नशीली दवाओं के दुरुपयोग से जुड़ी घटनाओं के लिए सुर्खियों में रहता है. पुलिस द्वारा शुरू किए गए कई नशामुक्ति अभियान अच्छे परिणाम देने में विफल रहे हैं.
इस महीने की शुरुआत में राज्य भर में की गई छापेमारी में कम से कम 350 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. राज्य पुलिस के अनुसार, पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6.90 किलो हेरोइन, 14.41 किलो अफीम, 5 किलो गांजा, 6.44 क्विंटल पोस्ता भूसी और 2.10 लाख टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन और फार्मा ओपिओइड की शीशियां बरामद की हैं. राज्य भर में संवेदनशील मार्गों पर बेतरतीब ढंग से वाहनों की तलाशी लेने के अलावा नशीली दवाओं से प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान के बाद ₹ 4.81 लाख ड्रग मनी भी जब्त की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं