विज्ञापन

दिव्यांग से दिनदहाड़े पर्स छीनकर भागे लुटेरे, व्हीलचेयर पर किया पीछा; CCTV में कैद घटना

पंजाब के जीरकपुर के जरनैल एंक्लेव में बुधवार सुबह व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग सुरेंद्र पाल से दो युवकों ने पर्स छीन लिया.

दिव्यांग से दिनदहाड़े पर्स छीनकर भागे लुटेरे, व्हीलचेयर पर किया पीछा; CCTV में कैद घटना
रोड पर दिव्यांग से छिनैती (Photo: NDTV)
  • पंजाब में दो युवकों ने व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग को बनाया निशाना.
  • बदमाशों ने दिव्यांग के हाथ से पर्स छीन लिया, जिसमें कई हजार कैश थे.
  • वारदात CCTV में कैद हो गई. पुलिस ने की जांच शुरू की है.
जीकरपुर:

पंजाब में जीरकपुर में दिव्यांग शख्स से छिनैती का मामला सामने आया है. जीरकपुर के जरनैल एंक्लेव में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे स्नेचिंग की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस की सुरक्षा और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग सुरेंद्र पाल को दो युवकों ने अपना निशाना बनाया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए.

पीड़ित शख्स के पर्स में करीब 4 से 5 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ हेडफोन, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई जरूरी सामान मौजूद थे.

वारदात के बाद सुरेंद्र पाल ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने शोर मचाते हुए व्हीलचेयर पर ही स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

CCTV में दिखा आरोपियों का चेहरा...

पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है. बताया जा रहा है कि स्नैचरों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस के पास आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज मौजूद है, तो क्या इन बेखौफ स्नैचरों तक पुलिस कितनी जल्दी पहुंचती है?

एक तरफ दिव्यांग शख्स ने अपनी हिम्मत दिखाते हुए व्हीलचेयर पर स्नैचरों का पीछा किया. वहीं, दूसरी तरफ घटना ने इलाके में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: अमृतसर में पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा, ASI को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा; वीडियो आया सामने

स्थानीय लोगों में भी इस वारदात को लेकर चिंता है. लोगों का सवाल है कि अगर दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में दिव्यांग शख्स भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा आखिर कौन उठाएगा?

अब देखना होगा कि जीरकपुर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है और छीना गया सामान कब तक बरामद होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Snatching Case, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com