कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए उनसे संपर्क किया था. सिद्धू ने एक मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में यह बात तब कही, जब उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं और क्या पार्टी ने उनसे संपर्क किया है? नवजोत सिंह सिद्धू ने इंटरव्यू की एक क्लिप अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है.
सिद्धू के दावों पर मान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सिद्धू ने कहा, "मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने (मुझसे) संपर्क किया था. भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे. अगर वह बताएंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बताऊंगा (जहां वे मिले थे). वहां उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा दें, तो मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं. और उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नवजोत सिद्धू ने आगे दावा किया कि उन्होंने भगवंत मान से कहा कि वह कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है. सिद्धू ने कहा कि उन्होंने मान से कहा कि यदि वह चाहें तो कांग्रेस में शामिल होने के लिए उनका स्वागत है और उन्हें दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, इसके बाद आगे कोई चर्चा नहीं हुई.
सिद्धू ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के लोगों की सेवा करना है. उन्होंने पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "वे विमान और लक्जरी वाहनों में चलते हैं, लेकिन कर्ज पंजाबियों को चुकाना पड़ता है."
ये भी पढ़ें:- "अगर अनुच्छेद 370 इतना बुरा था...": PM की "न्यू कश्मीर" टिप्पणी पर फारूक अब्दुल्ला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं