विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2025

श्री आनंदपुर साहिब में आमंत्रित... पंजाब CM ने की गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर से जुड़ी श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का भक्तिभाव और आदर के साथ स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

श्री आनंदपुर साहिब में आमंत्रित... पंजाब CM ने की गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी गुरुपर्व कार्यक्रम.
  • आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी गुरुपर्व का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक होगा.
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी लोगों को समागमों में शामिल होने के लिए विनम्रता से आमंत्रित किया है.
  • शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक स्वागत करने की पूरी तैयारी कर ली गई है.
चंडीगढ़:

आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी गुरुपर्व कार्यक्रम 23 से 25 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस खास मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लोगों से समागमों में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मानवता के रक्षक श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे समागमों में आप सभी को विनम्रता सहित शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं. आइए, ‘हिंद दी चादर' साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को समर्पित इन समागमों का हिस्सा बनें.

ये भी पढ़ें- श्री आनंदपुर साहिब 350वें शहीदी दिवस के लिए तैयार, 23 से 25 नवंबर तक होंगे ये खास कार्यक्रम

आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं का स्वागत

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर से जुड़ी श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र भूमि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का भक्तिभाव और आदर के साथ स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गुरु साहिब की सर्वोच्च शहादत के 350वें वर्ष को पूरी श्रद्धा के साथ मना रही है.

ऐतिहासिक समारोहों का हिस्सा बनें

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि 23 से 25 नवंबर के बीच आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाई न हो. दोनों मंत्रियों ने संगत से अपील की कि वे श्री आनंदपुर साहिब आएं और इन ऐतिहासिक समारोहों के दौरान अपनी श्रद्धा अर्पित करें.

गुरु तेग बहादुर का जीवन समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक

उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन और शिक्षाएं समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक बनी हुई हैं. पंजाब और अन्य स्थानों से लोगों को इन आयोजनों में भाग लेने के लिए श्रद्धापूर्वक श्री आनंदपुर साहिब आना चाहिए. बता दें कि श्री आनंदपुर साहिब में विशेष कार्यक्रम 23 नवंबर को शुरू होंगे और इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Guru Teg Bahadur Shaheedi Diwas, Guru Teg Bahadur's Martyrdom Day, Punjab CM Bhagwant Mann, Anandpur Sahib Gurudwara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com