विज्ञापन
This Article is From May 17, 2019

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने 14 मई को आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह एवं पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें अमृतसर संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिले.

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगा
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
  • सिद्धू और कैप्टन में फिर तकरार
  • टिकट को लेकर बयानबाजी
  • सीएम ने किया आरोपों को खारिज
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Indian General Election 2019) में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मची खींचतान के बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर राज्य में कांग्रेस चुनाव हार जाती है तो वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा है कि सभी मंत्रियों और विधायकों को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी दी गई है. नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी के टिकट न मिलने के पीछे सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को जिम्मेदार बताने वाले बयान को भी उन्होंने खारिज किया है. कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस की टिकट की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. साथ ही सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कौर को टिकट नहीं मिलने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी क्योंकि टिकट बंटवारे का काम दिल्ली में कांग्रेस के आला कमान ने किया था और उन्होंने पवन कुमार बंसल को चुना. 

Lok Sabha Election में टिकट नहीं दिए जाने के पत्नी के दावे पर सिद्धू ने कहा- मेरी पत्नी कभी झूठ नहीं बोलेंगी

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने 14 मई को आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह एवं पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें अमृतसर संसदीय क्षेत्र से टिकट न मिले. चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भी टिकट चाह रहीं कौर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने दावा किया है वह अपने दम पर कांग्रेस को राज्य की 13 संसदीय सीटें दिला पाने में सक्षम हैं. उन्होंने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा था, “कैप्टन साहब और आशा कुमारी सोचते हैं कि मैडम सिद्धू (नवजोत कौर) सांसद का टिकट पाने के योग्य नहीं हैं. अमृतसर से मुझे टिकट इस आधार पर नहीं दिया गया कि अमृतसर में दशहरा के मौके पर हुए ट्रेन हादसे (पिछले साल अक्टूबर में जिसमें 60 लोग मारे गए थे) की वजह से मैं जीत नहीं पाऊंगी. कैप्टन एवं आशा कुमारी ने कहा था कि मैडम सिद्धू जीत नहीं सकती हैं.” क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री के बीच अंदर ही अंदर सुलग रहा यह गुस्सा पूर्व में कई मौकों पर सामने आया है. 

पंजाब में प्रचार से दूर होने पर सिद्धू ने कहा- बिन बुलाए नहीं जाता​


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election 2019, Lok Sabha Election 2019, 2019 Indian General Elections, General Elections 2019, Lok Sabha Elections, Lok Sabha Polls 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com