इंडिया ब्लॉक की बैठक में 25 दल शामिल हुए और सभी ने अपनी-अपनी बात रखी. इस दौरान एक बार फिर 'प्रधानमंत्री चेहरे' का जिक्र हुआ. शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई 'इंडिया' (INDIA) ब्लॉक की बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने साफ शब्दों में कहा कि साल 2029 के आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की चुनौती का मुकाबला करने के लिए गठबंधन को अभी से अपना प्रधानमंत्री पद का चेहरा तय कर लेना चाहिए, ताकि जनता के सामने स्थिति साफ रहे.
कौन होगा PM पद का उम्मीदवार?
विपक्षी गठबंधन में सबसे ज्यादा मतभेद 'प्रधानमंत्री फेस' को लेकर सामने आते रहे हैं. कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दल राहुल गांधी का नाम आगे बढ़ाते हुए नजर आते हैं. हालांकि, कई दल राहुल गांधी के नाम पर सहमत नजर नहीं दिखते. ऐसे में इस बार भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इंडिया ब्लॉक के सामने ये सबसे मुश्किल सवाल रहने वाला है. इस सवाल का जवाब इंडिया गठबंधन जितना जल्दी ढूंढ ले उतना अच्छा होगा.

Add image caption here
उद्धव ठाकरे ने गठबंधन को और अधिक मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी दलों को एकजुट होकर काम करना होगा. इस आपसी तालमेल और काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए गठबंधन में कोऑर्डिनेटर की सख्त जरूरत है. इससे सभी पार्टियों के बीच तालमेल बिठाना आसान हो जाएगा.
ममता का दिखा बदला हुआ रुख
इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान शामिल कई नेताओं ने पुराने गिले-शिकवे भूलकर, बड़ा दिल दिखाते हुए और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार को चुनौती देने का सुझाव दिया. बैठक में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बात की जोरदार पैरवी की कि गठबंधन में शामिल दलों को एक दूसरे की आलोचना करने से बचना चाहिए. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस गठबंधन को लेकर उनके रुख में बड़ा बदलाव आया है.

बैठक में ममता और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात भी हुई.सूत्रों ने बताया कि बैठक औपचारिक रूप से शुरू होने से पहले ममता ने सोनिया गांधी से करीब 10 मिनट लंबी बातचीत की. कांग्रेस ने दोनों नेताओं की एक-दूसरे को गले लगाते हुए तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया मंच पर साझा की.
ये भी पढ़ें :- राहुल की सफाई, DMK-AAP पर अखिलेश के सवाल, ममता के साथ CPI(ML)... 'INDIA' की बैठक में क्या-कुछ हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं