विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2025

पुणे रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

पुणे रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार देर रात एक युवक ने जमकर हंगामा किया और वहां लगी एक महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. हालांकि आरोपी को समय रहते ही पकड़ लिया गया.

पुणे रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
आरोपी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
  • पुणे रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक ने हंगामा किया और वहां लगी महात्मा गांधी की एक मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.
  • हालांकि स्थानीय सुरक्षा गार्डों ने तुरंत एक्शन लिया और किसी भी तरह का नुकसान करने से पहले आरोपी को पकड़ लिया.
  • इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई.
  • पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. ये घटना रविवार रात की है. जानकारी के अनुसार पुणे रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक ने हंगामा किया और वहां लगी महात्मा गांधी की एक मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगा. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी भगवा वस्त्र पहने हुए नजर आ रहा है. आरोपी का नाम सूरज शुक्ला बताया जा रहा है.

आरोपी के पास था हथियार

आरोपी हंगामा करते हुए प्रतिमा के चबूतरे पर चढ़ा. उसके हाथ में एक हथियार भी था. जिसकी मदद से उसने मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.  हालांकि स्थानीय सुरक्षा गार्डों ने तुरंत एक्शन लिया और किसी भी तरह का नुकसान करने से पहले आरोपी को पकड़ लिया.

इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई.  पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. आगे की जांच जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Railway Station, Mahatma Gandhi Statue, Pune Mahatma Gandhi Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com