विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2023

पुलवामा हमले की बरसी : PM मोदी ने शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे

एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन सीआरपीएफ के काफिले में घुसाने के बाद विस्फोट कर दिया था जिससे 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी. इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था.

पुलवामा हमले की बरसी : PM मोदी ने शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे
हमले में 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी

पुलवामा हमले की आज बरसी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट किया- "अपने वीर नायकों को याद करते हैं, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था. हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे. उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है." 

बता दें कि एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन सीआरपीएफ के काफिले में घुसाने के बाद विस्फोट कर दिया था जिससे 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी. इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था.

पुलवामा जिले में जैश के 2 सदस्‍य गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद संगठन के दो सक्रिय सदस्यों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पुलवामा में हथियारों की खेप पहुंचाने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सेना की एक विशेष टीम को जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया था. अधिकारी के मुताबिक, दोपहिया वाहन पर सवार दो संदिग्धों को लिट्टर इलाके के नैना बटपोरा में रोका गया जहां उनके पास से 25 हथगोले, एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 230 पिस्तौल गोलियां, 10 एके राइफल मैगजीन और 300 एके कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से एक की पहचान शौकत अहमद डिगू के रूप में हुई जबकि दूसरा नाबालिग था. नाबालिग डिगू का चचेरा भाई था. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, डिगू ने खुलासा किया कि वह जैश के सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट के संपर्क में था, जो वर्तमान में राजौरी के केंद्रीय कारागार में बंद है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Attack, Pulwama Attack Anniversary, PM Narendra Modi, Tributes To Soldiers, Pulwama Attack 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com