प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित कश्मीरी फोटो पत्रकार सना इरशाद मट्टू (Kashmiri photojournalist Sana Irshad Mattoo) को विदेश जाने की अनुमति नहीं दी गई है. शनिवार को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने विदेश जाने से उन्हें रोक दिया. अधिकारियों ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पत्रकार पर लगाई गईं पाबंदियों को वजह बताई. सना इरशाद मट्टू एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने और फोटोग्राफी एग्जिबिशन में भाग लेने के लिए पेरिस जा रही थीं, तभी दिल्ली हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया.
मट्टू ने कहा, 'आज जो कुछ भी हुआ वह पूरी तरह से अप्रत्याशित था.' उन्होंने ट्वीट किया, ''सेरेन्डिपिटी आर्ल्स ग्रांट 2020 के 10 पुरस्कार विजेताओं में से एक के तौर पर मेरा एक पुस्तक विमोचन और फोटोग्राफी प्रदर्शनी के लिए शनिवार को दिल्ली से पेरिस जाने का कार्यक्रम था. फ्रांसीसी वीजा प्राप्त करने के बावजूद, दिल्ली हवाईअड्डे पर इमिग्रेशन डेस्क पर रोक दिया गया. मुझे कोई कारण नहीं बताया गया. बस यह कहा गया कि आप विदेश नहीं जा सकतीं.'जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मट्टू को नो फ्लाई लिस्ट में रखा गया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं