केंद्र सरकार ने सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स जारी किया है. इसमें पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा ने सबसे बेहतर राज्य की रेस में बाजी मारी है. वहीं जिलों की बात करें तो मिजोरम राज्य का आइजोल और हिमाचल प्रदेश का सोलन तथा शिमला सबसे बेहतर जिलों में शुमार हुए हैं.
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने इंस्टीट्यूट फ़ॉर कॉम्पटीटिवनेस और सोशल प्रोग्रेस इम्परेटिव के साथ मिलकर ये आकंड़े जारी किए हैं. राज्यों और जिलों की ये स्थिति लोगों की मूलभूत जरूरतें और संभावनाओं सहित 12 पैमानों के आधार पर तय की गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इन सबके तहत पोषण, मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं, पानी, साफ सफाई, सुरक्षा, रहन-सहन, पर्यावरण की स्थिति और आधुनिक शिक्षा तक पहुंच को पैमाने के तौर पर आंका गया है.
देशभर के सभी राज्यों और जिलों को 6 टायर में बांटा गया है. इसमें पुडुचेरी का सर्वाधिक सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स में स्कोर 65.99 रहा. वहीं सबसे निचले पायदान पर बिहार और झारखंड रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं