विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम से ‘सदमे’ में आए प्रोफेसर, मांगी बीमारी की छुट्टी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से करीब 43 किलोमीटर दूर गढचंदूर स्थित महाविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफसर ज़हीर सैयद ने दावा किया है कि राज्य में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से वह “सदमे” मे हैं.

Also Read in
महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम से ‘सदमे’ में आए प्रोफेसर, मांगी बीमारी की छुट्टी
प्रोफेसर द्वारा छुट्टी के लिए किया गया आवेदन और बताई गई वजह वायरल हो रही है
चंद्रपुर:

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से करीब 43 किलोमीटर दूर गढचंदूर स्थित महाविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफसर ज़हीर सैयद ने दावा किया है कि राज्य में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से वह “सदमे” मे हैं और बीमार पड़ गए हैं. जहीर ने कहा कि उन्होंने महाविद्यालय में छुट्टी की अर्जी दी थी लेकिन महाविद्यालय ने उसे नामंजूर कर दिया. उनके द्वारा छुट्टी के लिए किया गया आवेदन और उसके लिये बताई गई वजह वायरल हो रही है. 

महाराष्ट्र में दोहराया जा रहा 41 साल पुराना इतिहास, अब चाचा की जगह भतीजा हुआ बागी

गौर हो कि शनिवार को बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार ने क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था. 

Video: महाराष्ट्र में सियासी नाटक जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Government Formation, Ajit Pawar, Devendra Fadnavis Maharashtra Chief Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com