विज्ञापन

"दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है", पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बीजेपी को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत मिलता है तो वह बड़े संवैधानिक और राजनीतिक फैसले ले सकती है. 

"दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है", पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण.

पृथ्वीराज चव्हाण: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संभावित दो-तिहाई बहुमत को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ऐसा बहुमत देश की राजनीति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. चव्हाण का मानना है कि यदि बीजेपी को संसद में दो-तिहाई बहुमत मिल जाता है तो वह अपनी राजनीतिक और वैचारिक प्राथमिकताओं को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है.

संविधान और हिंदू राष्ट्र पर कही बड़ी बात

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "अगर दो-तिहाई बहुमत है, तो कुछ भी किया जा सकता है. BJP को 2029 के चुनाव को लेकर उन्हें भरोसा नहीं है. इसलिए जो भी करना है, अभी करना होगा. चाहे हिंदू राष्ट्र बनाना हो, संविधान बदलना हो या संविधान तोड़ना हो, उन्हें (BJP) अभी करना होगा. उसके लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए. अगर उन्हे दो-तिहाई बहुमत मिल गया, तो यह बहुत घातक होगा."

चव्हाण के इस बयान को बीजेपी की भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर सीधा हमला माना जा रहा है. उन्होंने संकेत दिया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में बहुमत का इस्तेमाल बड़े बदलावों के लिए किया जा सकता है.

डिलीमिटेशन के मुद्दे पर भी जताई आशंका

पूर्व मुख्यमंत्री ने डिलीमिटेशन के मुद्दे का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि डिलीमिटे़न इस मुद्दे के आधार पर समर्थन करेंगे, लेकिन एक बार जब आप झुंड में घुस जाते हैं, तो उन्हें वही करना पड़ता है जो उन्हें ठीक लगे."

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच पहले से चल रहे राजनीतिक टकराव के बीच चव्हाण की यह टिप्पणी आने वाले समय में चर्चा का बड़ा विषय बन सकती है.

यह भी पढ़ें- 

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, राम मंदिर पर कहा- सांचा नहीं ढांचा बदलें; BJP बोली- चुनाव देख कर रहे ढोंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prithviraj Chavan Big Statement, Prithviraj Chavan Congress, Maharashtra Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com