"मन की बात" कार्यक्रम के 99वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बताया कि आज देश में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और पिछले 10 सालों में अंगदान करने वालों की संख्या में तीन गुनी वृद्धि हुई है. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात'' में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अंगदान के लिए सामने आने की अपील की.
राज्यों के अधिवास की शर्त को...
अंगदान करने वाले कुछ लोगों के परिजनों के अनुभव सुनने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आपका एक फैसला कई लोगों की जिंदगी बचा सकता है, जिंदगी बना सकता है.'' उन्होंने कहा कि जो लोग अंगदान का इंतजार करते हैं, वह जानते हैं कि इंतजार का एक-एक पल गुजरना कितना मुश्किल होता है और ऐसे में जब कोई अंगदान या देहदान करने वाला मिल जाता है तो उसमें ईश्वर का स्वरूप ही नजर आता है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में आज बड़ी संख्या में ऐसे जरूरतमंद हैं, जो स्वस्थ जीवन की आशा में किसी अंगदान करने वाले का इंतज़ार कर रहे हैं. इसी कारण राज्यों के अधिवास की शर्त को भी हटाने का फैसला किया गया है, यानी अब मरीज देश के किसी भी राज्य में जाकर अंग प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करा सकेगा.''
99 का फेर बहुत कठिन...
प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के इस दौर में अंगदान किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है क्योंकि जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है. उन्होंने कहा, ‘‘आज देश में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है. साल 2013 में हमारे देश में अंगदान के पांच हजार से भी कम मामले थे, लेकिन 2022 में यह संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है. अंगदान करने वाले व्यक्तियों ने, उनके परिवार ने, वाकई बहुत पुण्य का काम किया है.'' प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा और आपका मन की बात का ये साथ अपने 99वें पायदान पर आ पहुंचा है. आम तौर पर हम सुनते हैं कि 99 का फेर बहुत कठिन होता है. क्रिकेट में तो 'नर्वस नाइंटीज' को बहुत मुश्किल पड़ाव माना जाता है, लेकिन जहां भारत के जन-जन के मन की बात हो, वहां प्रेरणा ही कुछ और होती है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
दीव भारत का पहला जिला...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की जो क्षमता एक नए दृष्टिकोण से उभर रही है, उसमें हमारी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है. हाल ही में ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं. एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए वन्देभारत की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने जानकारी दी कि दीव भारत का पहला जिला बन गया है, जो पूरे दिन की जरूरतों के लिए 100% स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि दीव की इस सफलता का मंत्र सबका प्रयास भी है.
यह भी पढ़ें-
"जो भी थोड़ा भरोसा था...": राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले-"...वह पहले..."
"BJP से लड़ने के लिए क्षेत्रीय दलों को कमान दे कांग्रेस" : CBI पूछताछ से निकलकर बोले तेजस्वी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं