विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताते हुए इसे देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी क्षति बताया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताया
  • मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद हुआ था उनका निधन
  • पद्म विभूषण से सम्मानित थी ठुमरी गायिका गिरिजा देवी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताते हुए इसे देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी क्षति बताया है. पद्म विभूषण से सम्मानित ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का कल रात दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी एक बेटी है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ नागरिकों को दिया वयोश्रेष्ठ सम्मान

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक टि्वटर हैंडल ने ट्वीट किया है, ‘‘शास्त्रीय गायिका और ठुमरी की सम्राज्ञी गिरिजा देवी के निधन की सूचना से दुख हुआ. हमारी सांस्कृतिक विरासत की अपूरणीय क्षति.’’ बनारस घराने की गायिका को वर्ष 1972 में पद्मश्री सम्मान मिला था.

VIDEO: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संबोधन
वर्ष 1989 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramnath Kovind, Girija Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com