बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर शुक्रवार को दिल्ली में मिले. इस मुलाकात की पुष्टि नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में खुद की. नीतीश कुमार ने कहा कि प्रशांत से आज का नहीं, बल्कि पुराना रिश्ता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मुलाकात का कोई खास मतलब नहीं है.
वहीं, प्रशांत किशोर ने इस मुलाकात के बारे में एनडीटीवी से कहा है कि ये शिष्टाचार के तहत मुलाकात थी. क्योंकि, जब नीतीश कुमार को पिछले महीने कोरोना हुआ था, तब उनसे हाल-चाल लेने के लिए बातचीत हुई थी. बस उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत हुई. प्रशांत किशोर का कहना है कि इस मुलाकात के लिए नीतीश कुमार ने इच्छा प्रकट की. राजनीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन नीतीश कुमार ने जैसे इस मुलाकात को सार्वजनिक किया है, इससे साफ है कि वो फिलहाल भाजपा की तरफ से हर मुद्दे पर आक्रामक रवैये के कारण एक संदेश भी भेजना चाहते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
@NitishKumar ने इस ख़बर की पुष्टि की शुक्रवार को उनकी मुलाक़ात@PrashantKishor से हुई लेकिन उनका कहना हैं कि इसका अधिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए@ndtvindia @Anurag_Dwary @Suparna_Singh pic.twitter.com/cG82gB6PPA
— manish (@manishndtv) February 19, 2022
''अशोक चक्र की जगह स्वास्तिक चिन्ह...'' : तेजस्वी यादव का 'स्तंभ' मामले में नीतीश सरकार पर 'वार'
नीतीश के नजदीकियों की माने तो प्रशांत किशोर के लिए जनता दल यूनाइटेड में कोई जगह फिलहाल तो नहीं है, लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में पहले के मुकाबले कम सीटें जीतने के बाद सबने उनकी कमी महसूस अवश्य की थी कि अगर वो साथ होते तो शायद तीसरे नम्बर की पार्टी जनता दल यूनाइटेड नहीं होती. वहीं प्रशांत किशोर भाजपा विरोध में आज की तारीख में जितना आगे तक निकल आए हैं, ऐसे में आज नीतीश कुमार के साथ जाना उनके लिए कहीं राजनीतिक जीवन की भूल न साबित हो. हालांकि, प्रशांत किशोर ने हाल ही में दिए कई इंटरव्यू में इस बात को माना है कि अगर कोई एक राजनेता, जिनके साथ वो एक बार फिर काम करना चाहेंगे तो उनमें नीतीश कुमार उनकी पहली पसंद हैं .
ये भी देखें-"आश्चर्य है कि लोग ऐसी बात कैसे बोलते हैं": चन्नी के 'भइये' वाले बयान पर नीतीश का पलटवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं