विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2018

शशि थरूर के बिच्छु वाले बयान पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार, कहा- राजीव गांधी ने भी 1984 में की थी यह गलती

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि प्रधानमंत्री और शिव लिंग पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है .

शशि थरूर के बिच्छु वाले बयान पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार, कहा- राजीव गांधी ने भी 1984 में की थी यह गलती
प्रकाश जावेड़कर ने शशि थरूर पर बोला हमला
नई दिल्ली: पीएम मोदी की तुलना बिच्छु से करने के बाद एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर विवादों में घिरते दिख रहे हैं. उनके इस बयान की बीजेपी ने कड़े शब्दों में निंदा की है. केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री और शिव लिंग पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है जो 1984 में चुनावों के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा विपक्ष को ‘बिच्छु' कहे जाने से स्पष्ट हो गई थी. उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से माओवादियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आने वाले कुछ वर्षों में नक्सलवाद की समस्या को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस राम मंदिर निर्माण के खिलाफ माहौल बना रही है, राहुल गांधी हिन्दू हैं या नहीं : बीजेपी

गौरतलब है कि राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. इस संबंध में टिप्पणी के लिए कांग्रेस का कोई नेता उपलब्ध नहीं हो सका. संवाददाता सम्मेलन में जावडे़कर ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ राज्य में कांग्रेस सत्ता में थी. नक्सलवाद अपने चरम पर था. नक्सलवादियों के नियंत्रण वाला क्षेत्र पहले के मुकाबले घटकर एक तिहाई रह गया है. जावडे़कर ने शनिवार को थरूर द्वारा दिए गए उस तथा-कथित बयान की आलोचना की जिसमें थरूर ने दावा किया था कि आरएसएस के एक सूत्र ने किसी पत्रकार से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिव लिंग पर बैठे उस बिच्छु की तरह हैं जिन्हें न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न हीं चप्पल से मारा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर शशि थरूर के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, कहा- यह उनका निजी बयान

टिप्पणी के बारे में सवाल करने पर जावडे़कर ने कहा कि कांग्रेस कयास लगा रही है कि राजनीतिक स्तर पर मोदी का मुकाबला कैसे करें, इसलिए वह अपमान करने पर उतर आई है. राहुल बाबा रोज-रोज अपमान करते हैं. लोग वही करेंगे जो उन्हें आता है. शशि थरूर थोड़े सभ्य हैं लेकिन वह भी बिच्छु वाली टिप्पणी पर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि 1984 में कांग्रेस का विज्ञापन था. राजीव गांधी 1984 के चुनावों में विपक्ष को बिच्छु कहने वाला विज्ञापन लेकर आए थे. यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Javedkar On Shashi Tharoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com