विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा शेफाली जरीवाला की मौत का राज, सबको अब उसका इंतजार 

शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मुंबई पुलिस की टीमें अलग-अलग एंगल से सुराग तलाशने में जुटी हैं.

पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा शेफाली जरीवाला की मौत का राज, सबको अब उसका इंतजार 
  • टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की है.
  • पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो मामले को सुलझाने में मदद कर सकती है.
  • कहा जा रहा है कि शेफाली लंबे समय से बिना डॉक्टर की निगरानी के एंटी-एजिंग दवाएं ले रही थीं.
  • उनके कमरे से विभिन्न दवाएं मिली हैं, जिनमें ग्लूटाथियोन और एंटी-एजिंग मेडिकेशन शामिल हैं.
मुंबई:

टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने सभी को चौंका दिया है. अब इस मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मुंबई पुलिस की टीमें अलग-अलग एंगल से सुराग तलाशने में जुटी हैं. पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट का इंतज़ार है, जो इस केस की गुत्थी सुलझाने में अहम साबित हो सकती है. रविवार को पुलिस की एक टीम सिविल ड्रेस में शेफाली जरीवाला के अंधेरी स्थित घ पहुंची. जांच के दौरान पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है. 

एंटी-एजिंग दवाईयां बनी वजह! 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शेफाली जरीवाला लंबे समय से एंटी-एजिंग, मल्टी-विटामिन और स्किन व्हाइटनिंग दवाएं बिना डॉक्टर की निगरानी के ले रही थीं. पुलिस को शक है कि मामला सेल्फ-मेडिकेशन का हो सकता है. अब मामले की सबसे बड़ी कड़ी है, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट, जिसका इंतजार हर कोई कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि शेफाली जरीवाला की मौत से एक दिन पहले उन्होंने व्रत के बावजूद एंटी एजिंग की इंजेक्शन ली थी.  

वहीं फ्रिज में ‘Pendi' नाम की एसिडिटी की गोलियां भी मिलीं, जिससे साफ है कि उन्हें लंबे समय से गैस्ट्रिक की समस्या भी थी. अंबोली पुलिस को उनके रूम में बड़ी संख्या में दवाईयां मिलीं हैं. जो दवाईया शेफाली के रूम से मिली हैं उनमें खासतौर पर ग्लूटाथियोन और एंटी-एजिंग मेडिकेशन शामिल हैं जिन्हें डॉक्टर की रेगुलर निगरानी के बिना लेना जोखिमभरा होता है. 

वायरल हुई एक क्लिप 

वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के बाद शेफाली अपने को-कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ एक शो पर नजर आई थी. उस शो की एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पारस, जो बिग बॉस में शेफाली के को-कंटेस्टेंट रह चुके हैं, उनका दावा है कि 'शेफाली की कुंडली में आठवां भाव और कुछ ग्रहों की पोजिशन उनके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी.'  

शेफाली की अचानक हुई मौत को पारस के इशारा से भविष्यवाणी के तौर पर भी देखा जा रहा है. शेफाली जरीवाला की मौत से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. लेकिन इस गुत्थी का सबसे अहम सिरा पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब भी सामने नहीं आया है. रिपोर्ट आते ही कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jairwala, Shefali Jariwala  death, Shefali Jariwala Death News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com