विज्ञापन

बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी

उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों से तृणमूल कांग्रेस, CPM और कांग्रेस के कुल दर्जनों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस्लामपुर कोर्ट में सरेंडर किया. (रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट)

बंगाल में सरकार बदलते ही दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ता कर रहे कोर्ट में सरेंडर, पेंडिंग केस में वारंट जारी
बंगाल में नेता कर रहे सरेंडर
West Bengal:

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही राजनीतिक कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई है. अलग-अलग पार्टियों के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता अब कोर्ट में सरेंडर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रभावशाली नेता अशोक रॉय समेत 36 लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसके अलावा गुरुवार (14 मई) को दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इस्लामपुर कोर्ट में सरेंडर किया है. बताया जा रहा है कि पेंडिंग केस में वारंट जारी होने के बाद लोगों में हलचल मची हुई है.

राज्य में सरकार बदलने के बाद, उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. लंबे समय से पेंडिंग केस और अरेस्ट वारंट तामील होने लगे हैं, जिससे अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कार्यकताओं और समर्थकों में हलचल बढ़ गई है.

TMC-कांग्रेस और CPM के कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर

गुरुवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों से तृणमूल कांग्रेस, CPM और कांग्रेस के कुल दर्जनों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस्लामपुर कोर्ट में सरेंडर किया. चोपड़ा लंबे समय से पॉलिटिकल झगड़ों और अशांति के लिए जाना जाता रहा है. नई सरकार के आने के बाद, प्रशासन ने इलाके में कानून का राज स्थापित करने और पुराने केस निपटाने में एक्टिव रोल निभाया है. पता चला है कि कुछ आरोपियों ने पुलिस अरेस्ट के डर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

CPM और कांग्रेस लीडरशिप ने पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन के इस कदम का स्वागत किया. उन्होंने दावा किया कि एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई कानून के आधार पर होनी चाहिए, न कि पॉलिटिकल पहचान के आधार पर.

CPM और कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा

CPM जिला सेक्रेटरी अनवारुल हक ने कहा, केश तो बहुत है, बहुत लोगों के खिलाफ वारंट है. पुलिस सक्रीय हुई है इसलिए हमारे लोग सरेंडर कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेता अशोक दास ने कहा, तृणमूल के शासनकाल में हम लोग कितना अधिक अत्याचार का शिकार थे उसका नमूना है कि आज वह लोग अदालत में आयें है. 2018 के पंचायत चुनाव समय में दासपाड़ा पंचायत गठन के वक्त शमीरूल इस्लाम नाम के एक शख्स की मौत होती है. पुलिस के सामने रहने पर भी 24 लोगों के खिलाफ झूठे मामले रजीस्टर किया गया. उस मामले में बाद में पुलिस ने 57 लोगों के नाम से चार्ज सीट दिया. उसी मामले में  36 लोगों ने आत्मसमर्पण किये है.

इस मामले में सरकारी वकील संजय भवाल ने फोन पर बताया कि एक हत्याकांड में गुरुवार को 36 लोगों ने सरेंडर किया है. सभी का ज़मानत खारिज कर दिया गया है और सभी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः योगी की स्‍टाइल में काम कर रहे बंगाल के CM शुभेंदु, धार्म‍िक स्‍थलों परे लगे लाउडस्पीकर पर ल‍िया बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com