विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2021

लखीमपुर हिंसा : केंद्रीय मंत्री के बेटे को समन, किसानों को कुचलने के मामले में दो गिरफ्तार

'लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा हाजिर हो'  मंत्री अजय मिश्रा के घर पर यह नोटिस लगा हुई. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को अब पुलिस ने पूछताछ के कल सुबह 10 बजे बुलाया है.

मंत्री अजय मिश्रा के घर के बाहर बेटे से पूछताछ का नोटिस चिपकाता हुआ पुलिसकर्मी

Lakhimpur Kheri Violence: यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों पर कार चढ़ाने के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के आरोपी बेटे आशीष मिश्रा को पुलिस ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है.यही नहीं, यूपी पुलिस ने मंत्री अजय मिश्रा के घर के बाहर उनके बेटे से पूछताछ का नोटिस चिपका दिया है. 'लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा हाजिर हो'  मंत्री अजय मिश्रा के घर पर यह नोटिस लगा हुई. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को अब पुलिस ने पूछताछ के कल सुबह 10 बजे बुलाया है.इस बीच], लखीमपुर मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके नाम लवकुश और आशीष पांडेय बताए गए हैं. पुलिस के अनुसार, ये दोनों उसी वाहन में थे जो किसानों और पत्रकार के ऊपर चढ़ा था. लखीमपुर खीरी की IG लक्ष्मी सिंह ने बताया कि घटना के बाद इन्होंने रुकने का प्रयास नहीं किया था. उन्‍होंने बताया कि मामले में कुल छह लोगों की संलिप्तता सामने आई है जिसमें तीन की मौत हो चुकी है. बाकी तीन लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है.

यह पहली बार है जब पुलिस आशीष मिश्रा से पूछताछ करेगी. इस मामले में पुलिस की अब तक की निष्क्रियता के चलते विपक्ष ने पुलिस ने हाईप्रोफाइल आरोपी को 'संरक्षण देने' का आरोप लगाया था. लखनऊ जोन आईजी लक्ष्‍मी सिंह ने NDTV  को बताया , 'आशीष मिश्रा को समन जारी किया है. उसे जल्‍द से जल्‍द पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है. ' यूपी पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में आशीष मिश्रा को हत्‍या और लापरवाही का आरोपी बनाया गया है. हालांकि अधिकारियों ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है. 

बुधवार को यूपी पुलिस के एडीशनल डायरेक्‍टर जनरल प्रशांत कुमार ने NDTV से कहा था, 'कोई भी बख्‍शा नहीं जाएगा. तकनीकी साक्ष्‍य स्‍थायी होते हैं, इन्‍हें प्रभावित नहीं किया जा सकता.' मंगलवार को राज्‍य के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने आशीष की गिरफ्तारी नहीं होने से संबंधित सवाल पर कहा था कि  'हम पहले किसानों के साथ बातचीत, फिर पोस्‍टमार्टम और इसके बाद अंतिम संस्‍कार में व्‍यस्‍त थे. हम हर मामले में तय प्रक्रिया का पालन करते हैं और  इस मामले की पूरी जांच करेंगे. 'यह पूछे जाने पर कि क्‍या मामले में हाईप्रोफाइल आरोपी के शामिल न होने की स्थिति में भी उनका ऐसा ही रवैया होता, इस अधिकारी ने कहा था कि 'पुलिस का रुख पीड़‍ित के प्रति है न कि आरोपी के लिए. 'उन्‍होंने इस संबंध में और किसी प्रश्‍न का जवाब देने से इनकार कर दिया.था.

वैसे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष ने तमाम आरोपों से इनकार किया है. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने मंगलवार को स्‍वीकार किया था कि लखीमपुर खीरी में जिस कार ने किसानों को कुचला था वह उनकी थी लेकिन वे या उनका बेटा (आशीष मिश्रा) घटना के समय मौजूद नहीं थे. लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई घटना में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी.

- - ये भी पढ़ें - -
* 'कितनी गिरफ्तारियां हुईं?'- लखीमपुर खीरी हिंसा पर सुनवाई में SC ने यूपी सरकार से पूछा
* मर्डर करके चुप नहीं कराया जा सकता'- BJP MP ने शेयर किया लखीमपुर का वीडियो
* 'कोविड मामलों में करीब 20 फीसदी का उछाल, नए आंकड़ों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई चिंता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakhimpur Kheri Violence, Ashish Mishra, Ajay Mishra Teni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com