असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि नवंबर में मेघालय की सीमा से लगे मुकरोह में पुलिस ने आत्मरक्षा और सरकारी संपत्तियों की रक्षा के लिए गोलियां चलायी थीं. हालांकि, मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टायंसांग ने कहा कि सीएम सरमा ने जो कहा 'जरूरी नहीं कि वह सच हो'. प्रेस्टोन ने दावा किया कि विधानसभा के अंदर और बाहर असम के मुख्यमंत्री के बयान अलग-अलग हैं.
अंतरराज्यीय सीमा के पास 22 नवंबर को इस घटना में मेघालय के पांच निवासियों और असम के एक वन रक्षक की मौत हो गई थी. सदन में एक तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए सरमा ने कहा कि असम के वन अधिकारी पर मेघालय के शरारती तत्वों ने हमला किया और उनकी हत्या कर दी. सरमा के पास गृह विभाग का भी प्रभार है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, "...इसके बाद आत्मरक्षा में और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से की गयी गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई."
पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के पुलिस अधीक्षक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरमा ने कहा कि पड़ोसी राज्य के लोगों ने असम के कर्मियों को घेर लिया और उन पर हमला किया, जिस कारण उन्हें आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग पकड़े गए तीन लकड़ी तस्करों की रिहाई की मांग कर रहे थे.
यह पूछे जाने पर कि क्या मेघालय के शरारती तत्व अक्सर अंतरराज्यीय सीमा पर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर रहे हैं, निर्दोष लोगों के जीवन और संपत्ति को खतरे में डाल रहे हैं, इस पर सीएम ने हां में जवाब दिया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि असम पुलिस मेघालय के अधिकारियों के साथ समन्वय कर इलाके में कड़ी निगरानी रख रही है.
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेघालय सहित असम की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर अमन-चैन बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि मेघालय सहित असम की सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.
सीएम ने कहा कि मेघालय और असम की सीमा पर 10 सीमा चौकियां हैं और केंद्रीय गृह विभाग ने सीमा सुरक्षा बल की चार कंपनी मुहैया की है. इनमें से दो-दो कंपनी असम और मेघालय में तैनात होंगी.
सरमा के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन ने कहा कि मेघालय सरकार एक केंद्रीय एजेंसी और हिंसा की जांच करने वाले एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. कई लोगों की जान लेने वाली इस घटना की सच्चाई का खुलासा निष्पक्ष मूल्यांकन से होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं