लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस ने अंबेडकरनगर जनपद से आने वाले कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. वह अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या जनपद में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका था. जिसमें हत्या के मामले भी शामिल थे. हाल ही में संजय को एक बिल्डर की हत्या के जुर्म में मुख्य अपराधी बनाया गया था. जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. संजीव पर 100000 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था.
बिल्डर संदीप सिंह की हत्या में था मुख्य आरोपी
एनकाउंटर में ढेर हुए संजीव बिल्डर संदीप सिंह की हत्या में मुख्य आरोपी था. 27 मई को संदीप की हत्या लखनऊ के पीजीआई इलाके में हुई थी. जिसमें संजीव का नाम सामने आया था. पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम भी घोषित कर दिया था. इसके अलावा भी वह अंबेडकर नगर, बस्ती और अयोध्या जिलों में कई सनसनीखेज हत्या के मामलों में भी शामिल था. जिनमें कई हत्याएं भी शामिल थीं. संजीव मुख्य रूप से अंबेडकर नगर जिले के अहिरौली पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले कोडर गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम हरिराम है.
ये भी पढे़ंः गाजियाबाद में 84 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹2.20 करोड़ की ठगी, 12 दिन तक पत्नी समेत रहे डिजिटल अरेस्ट
लखनऊ में सुबह हुआ एनकाउंटर
लखनऊ पुलिस के मुताबिक सुबह के वक्त उसे घेरा गया था. जहां उसने फायरिंग शुरू कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया. जिसे उसे इलाज के लिए लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
लखनऊ में हुई थी संदीप सिंह की हत्या
संदीप सिंह लखनऊ के जाने माने बिल्डर थे. जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि यह घटना पुरानी रंजिश और जमीन विवाद की वजह से की गई थी. जिसमें संदीप की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी गई थी. घटना में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन मुख्य आरोपी संजीव पुलिस से फरार चल रहा था. जिसे शनिवार की सुबह ढेर किया गया है. संदीप की हत्याकांड के मास्टरमाइंड दिनेश यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. जो सलाखों के पीछे है.
ये भी पढ़ेंः 'राम मंदिर में हुई महा-डकैती...' चंदा चोरी मामले में बोले अरविंद केजरीवाल, SIT को बताया फर्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं