Maharashtra : महाराष्ट्र के पुणे शहर से लगे पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri Chinchwad) के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश (Police commissioner krushna prakash) वेश बदलकर अपराधियों के खिलाफ अभियान में शामिल होने के लिए जाने जाते हैं.शनिवार रात एक बार फिर उन्होंने वेश बदलकर एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो खुद को उनका परिचित बताकर लोगों से वसूली कर रहा था.देहु रोड पुलिस ने मामले में दो लड़कियों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.दरअसल, पुलिस कमिश्नर को सूचना मिली थी कि रोशन बागुल नाम का शख्स एक जमीन विवाद में जबरन रुपए मांग रहा है और दावा करता है कि वो पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश और मुंबई के ज्वाइंट सीपी विश्वास नांगरे पाटिल को जानता है और उनका जमीन का काम भी उसने किया है. आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर ने अपना हुलिया बदलकर 'मोर्चा' संभाल लिया.
पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया, 'मैंने ऐसे व्यक्ति का वेश बनाया जो थोड़ा बहुत नशा करता है. खुद को अलग दिखाने के लिए मैंने कैप और चश्मा भी पहनाजो मैं नही पहनता हूं. मैंने मास्क लगाया और अपनी चाल को कुछ इस तरह रखा कि कोई पहचान न पाए कि मैं इस शहर का सीपी हूं.' कृष्ण प्रकाश के मुताबिक, मीटिंग के दौरान आरोपी रोशन ने पीड़ित को फिर से सीपी से पहचान होने की धौंस जमाई और तय राशि डेढ़ लाख की बजाय एक लाख ही लाने पर नाराजगी दिखाई. लेनदेन होने के बाद कृष्ण प्रकाश ने पूछा, 'मुझे पहचाना कि नहीं? जब आरोपी ने उन्हें पहचानने से इंकार किया तो कृष्णप्रकाश ने अपनी कैप और मास्क उतार दिया और कहा कि तुम मेरे नाम से वसूली कर रहे हो और मुझे पहचानते भी नही?
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
पुलिस कमिश्नर ने बताया, 'जैसे ही हमने उसे धर दबोचा. उसने फोन कर दो लड़कियों को बुला लिया. ऐसा लगता है कि ये दोनों भी आरोपी रोशन के साथ अवैध वसूली में शामिल हैं.'पुलिस ने आरोपी रोशन के साथ दो लड़कियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी रोशन के पास से पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस हेल्पर्स और साइबर क्राइम फर्स्ट रिस्पांडर का आई कार्ड भी बरामद किया है. गौरतलब है कि पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश पुलिस थानों में काम का जायजा लेने के लिए भी वेश बदलकर जाते रहते हैं. दबंग फिल्मी पुलिस वालों की तरह आरोपी के खिलाफ अभियान में शामिल होते हैं और सामाजिक समरसता के लिए आम जनता का प्रबोधन भी करते हैं. यहीं नहीं, 1998 बैच के IPS कृष्ण प्रकाश अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. वो पहले भारतीय अधिकारी हैं जिसने आयरन मैन और अल्ट्रामैन ट्रायथलन को पूरा किया है.
- ये भी पढ़ें -
* चौबे से छब्बे बनने गए थे और दुबे ...' : मुकेश सहनी के मंत्रीमंडल से बर्खास्तगी पर बोले JDU सांसद
* "जब विधानसभा में सीएम योगी ने अखिलेश यादव से मुस्कुराकर मिलाया हाथ, देखें Video
* "व्हीलचेयर पर बैठी महिला यात्री की तलाशी के लिए कपड़े उतरवाए, CISF कर्मी सस्पेंड
पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, भिड़ते नजर आए TMC और BJP विधायक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं