विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2015

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कुशल राजनेता और महान चिंतक थे : पीएम मोदी

Also Read in
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कुशल राजनेता और महान चिंतक थे : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें 'कुशल राजनेता' और 'महान चिंतक' करार दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर खाते पर लिखा, आज हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। हम उन्हें एक महान नेता के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र के लिए बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने हमेशा युवाओं में शिक्षा पर जोर दिया।

उन्होंने लिखा, "वह कुशल राजनेता, दूरद्रष्टा और महान चिंतक थे, जिनके विचारों को खूब सराहा गया।"

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1951 में भारतीय जन संघ की स्थापना की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीएम नरेंद्र मोदी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, Syama Prasad Mookerjee, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com