विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2023

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को ‘‘व्यक्तिगत क्षति'' बताते हुए कहा था कि वह (बादल) भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया.

प्रकाश सिंह बादल को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि.
चंडीगढ़:

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी. बादल का मंगलवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने मंगलवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली. वह 95 साल के थे.

पीएम मोदी ने मंगलवार को बादल के निधन को ‘‘व्यक्तिगत क्षति'' बताते हुए कहा था कि वह (बादल) भारतीय राजनीति की एक महान शख्सियत थे, जिन्होंने देश के विकास में अहम योगदान दिया.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं. वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया. उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया.''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था. उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Prakash Singh Badal, Prakash Singh Badal Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com