विज्ञापन

किसी बड़ी हस्ती को मारने आए थे, टाइगर श्रॉफ मिले तो उन्हीं पर चला दी गोली... पूछताछ में आरोपियों का बड़ा खुलासा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया है कि हमलावरों का मूल निशाना कोई और बड़ी हस्ती थी, लेकिन वहां तक पहुंचने में नाकाम रहने के बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को टारगेट बनाया.

किसी बड़ी हस्ती को मारने आए थे, टाइगर श्रॉफ मिले तो उन्हीं पर चला दी गोली... पूछताछ में आरोपियों का बड़ा खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर हमला 'प्लान-B' था?
NDTV

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है. सूत्रों के अनुसार शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उनके निशाने पर पहले टाइगर श्रॉफ नहीं थे. जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मुंबई में किसी बड़ी हस्ती को निशाना बनाने के इरादे से आए थे, लेकिन अपने तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच पाने के कारण उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया.

इंस्टाग्राम रील्स से जुटाई जानकारी

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों को सोशल मीडिया के जरिए पता चला था कि टाइगर श्रॉफ आमतौर पर पुलिस सुरक्षा के बिना मूव करते हैं. बताया जा रहा है कि टाइगर के फैंस द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली जाने वाली रील्स और पोस्ट के जरिए उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई.

जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट्स के जरिए उनकी रेकी की थी. सोशल मीडिया पोस्ट और लोकेशन से जुड़ी जानकारियों के आधार पर उनकी मूवमेंट पर नजर रखी गई और फिर हमले की योजना बनाई गई.

किसी बड़ी हस्ती को बनाना चाहते थे टारगेट

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों का मकसद सिर्फ एक व्यक्ति को निशाना बनाना नहीं था, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना भी था. इसी वजह से उन्होंने एक बड़े फिल्म स्टार को सीधे निशाना बनाने की साजिश रची.

टाइगर श्रॉफ फायरिंग के आरोपियों ने फुटबॉल ग्राउंड पर रेकी की थी.  हमलावर पिछले रविवार को फुटबॉल ग्राउंड गए थे, ताकि यह पता लगा सकें कि वहां टाइगर श्रॉफ मौजूद होंगे या नहीं. सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने अभिनेता को निशाना बनाने की अपनी योजना के तहत उस जगह पर रेकी की थी. जांच में इस बात की पड़ताल की जा रही है कि फायरिंग से पहले के दिनों में आरोपियों की क्या गतिविधियां थीं और उन्होंने किस तरह की निगरानी की थी.

यह भी पढ़ें | 2 लाख रुपये के लालच में चलाई टाइगर श्रॉफ पर गोली! आरोपी रेहान की मां ने बताई चौंकाने वाली बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff Firing Case, Tiger Shroff Firing Case Update, Tiger Shroff Firing, Tiger Shroff Firing FIR, Tiger Shroff Firing Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com