प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब बैंकों से पैसे लेकर कोई भाग जाता है तो काफी चर्चा होती है, लेकिन जब सरकार पैसे वापस लाती है तो ज्यादा चर्चा नहीं होती. बैंकिंग सेक्टर की वित्तीय हालत विषय पर विचार व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा, '5 लाख करोड़ से ज्यादा की रिकवरी की जा चुकी है. पहले यह सोच थी-जो चाहा वह मिलेगा, जो मांगा वह मिला.2014 से पहले की परेशानियों और चुनौतियों का समाधान और रास्ता निकालने की हमने कोशिश की है. हमने बैंकों के NPAs को एड्रेस किया, बैंकों को recapitalize किया और आईबीसी लायए .इसकी वजह से बैंकों की स्थिति बेहतर हो रही है. '
लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, यह भारत का स्वभाव : अधिकारियों के सम्मेलन में बोले PM मोदी
उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते 6-7 वर्षों में बैंकिंग सेक्टर में जो सुधार किए, बैंकिंग सेक्टर का हर तरह से सपोर्ट किया,.उस वजह से आज देश का बैंकिंग सेक्टर बहुत मजबूत स्थिति में है. आप भी ये महसूस करते हैं कि बैंकों का 'वित्तीय स्वास्थ्य' अब काफी सुधरी हुई स्थिति में है.हम IBC जैसे reforms लाए, अनेक कानूनों में सुधार किए और बकाया वसूली ट्रिब्यूनल (Debt recovery tribunal) को सशक्त किया. कोरोना काल में देश में एक dedicated Stressed Asset Management Vertical का गठन भी किया गया.आज भारत के बैंकों की ताकत इतनी बढ़ चुकी है कि वो देश की इकॉनॉमी को नई ऊर्जा देने में, एक बड़ा 'पुश' देने में, भारत को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. मैं इस फेजको भारत के बैंकिंग सेक्टर का एक बड़ा 'मील का पत्थर' (Milestone) मानता हूं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को SC से भी राहत नहीं, याचिका पर विचार से किया इनकार
पीएम मोदी ने बैंकों से कहा, 'आप Approver हैं और सामने वाला Applicant, आप दाता हैं और सामने वाला याचक. इस भावना को छोड़कर अब बैंकों को पार्टनरशिप का मॉडल अपनाना होगा.आप सभी PLI स्कीम के बारे में जानते हैं, इसमें सरकार भी कुछ ऐसा ही कर रही है.जो भारत के मैन्यूफैक्चर्स हैं, वो अपनी कपैसिटी कई गुना बढ़ाएं, खुद को ग्लोबल कंपनी में बदलें, इसके लिए सरकार उन्हें प्रॉडक्शन पर इंसेटिव दे रही है.'बीते कुछ समय में देश में जो बड़े-बड़े परिवर्तन हुए हैं, जो योजनाएं लागू हुई हैं, उनसे जो देश में डेटा का बड़ा पूल क्रिएट हुआ है. इनका लाभ बैंकिंग सेक्टर को जरूर उठाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं