प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' के लिए माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स द्वारा की गई सराहना के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने हाल ही में मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया है, जिसे देश में ही नहीं कई अन्य देशों में भी सुना गया.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मैं अपने दोस्त बिल गेट्स को उनके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए धन्यवाद देता हूं. मन की बात हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए भारत के लोगों की सामूहिक भावना को दर्शाता है, कुछ ऐसा जिसके बारे में मिस्टर गेट्स भी भावुक हैं."
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह ट्वीट शनिवार को बिल गेट्स के पोस्ट के जवाब में था, जिसमें कहा गया था, "मन की बात ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला आर्थिक सशक्तीकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर समुदाय के नेतृत्व वाली कार्रवाई को उत्प्रेरित किया है. 100वें एपिसोड के लिए @narendramodi को बधाई।"
I thank my friend @BillGates for his words of appreciation. #MannKiBaat reflects the collective spirit of the people of India to make our planet better, something Mr. Gates is also passionate about. The strong resonance with SDGs is highlighted well in the study by @BMGFIndia. https://t.co/RL9Wb7IhPo
— Narendra Modi (@narendramodi) May 1, 2023
पीएम मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' को भारतीयों की भावनाओं की अभिव्यक्ति और उनकी ‘आध्यात्मिक यात्रा' का विषय करार दिया, जिसने वर्ष 2014 में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद महसूस किए गए 'खालीपन' को भर दिया और यह सुनिश्चित भी किया कि वह कभी भी लोगों से कटे नहीं रहें. ‘मन की बात' की 100वीं कड़ी प्रधानमंत्री के लिए पुरानी स्मृतियों में खो जाने के अवसर के रूप में आयी और उन्हें याद करते हुए वह भावुक भी हुए. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके लिए यह महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, पूजा और व्रत है. भाजपा ने इससे पहले कहा था कि प्रधानमंत्री के प्रसारण को सुनने के लिए लोगों के लिए करीब चार लाख स्थलों पर व्यवस्था की गई है.
ये भी पढ़ें :-
दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पानी से लबालब भरी सड़कें
सरकार मजदूरों की सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है: अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं