दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. झमाझम बारिश से दुपहिया वाहन पर सवार लोगों तथा पैदल यात्रियों को पेड़ों तथा बस स्टॉप के नीचे शरण लेनी पड़ी. दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई जबकि देश के कई अन्य इलाकों में बारिश हुई. दिल्लीवासियों की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
#WATCH | Delhi: Rain lashes parts of national capital
— ANI (@ANI) May 1, 2023
(Visuals from Lodhi Road) pic.twitter.com/rGlIORnuJy
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर सड़के पानी से लबालब भर गई. नतीजतन लोगों को ट्रैफिक की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है. सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जताई थी. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था.
दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के कारण पिछले दो दिनों से देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है. जो कि आनेवाले दिनों में जारी रहने वाली है. आईएमडी के अनुसार अगले चार दिनों तक पूरे देश के लगभग तमाम राज्यों में बारिश के आसार हैं. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार के अनुसार नॉर्थ वेस्ट इंडिया में अगले चार दिन तक बारिश होती रहेगी. वेस्टर्न हिमालयन रीजन में भारी बारिश की चेतावनी है.
ये भी पढ़ें : आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगा सुनवाई
ये भी पढ़ें : "ये दिल छूने वाला" : चीफ जस्टिस के फैसले की प्रशंसा में बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं