विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे

आम लोग नमो ऐप और MyGov.com पर सुझाव दे सकते हैं, पीएम मोदी ने ट्वीट करके सुझाव आमंत्रित किए

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट पर कहा कि लोग अपना बहुमूल्य समय निकालकर 15 अगस्त के भाषण के लिए सुझाव दें. आम लोग नमो ऐप और MyGov.com पर सुझाव दे सकते हैं.

आम भारतीयों से मिले सुझावों को प्रधानमंत्री 15 अगस्त के भाषण में शामिल कर सकते हैं. हालांकि यह पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री ने इसके लिए सुझाव मांगे हैं, 15 अगस्त के अलावा भी पीएम मन की बात जैसे कार्यक्रम के लिए लोंगों से सीधे सुझाव मांगते रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में लोगों के नाम के साथ उनके सुझावों और उनकी बातों का उल्लेख भी करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com