भगवा चोला, हाथ में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) में 45 घंटे तक चलने वाली अपनी ध्यान साधना के बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. पीएम मोदी ने गुरुवार को ध्यान साधना की शुरुआत की थी. पीएम मोदी इन तस्वीरों में सूर्य को अर्घ्य देते, मंदिर की परिक्रमा करते और ध्यान मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुवनंतपुरम से हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचकर भगवती अम्मन मंदिर में पूजा की और नौका सेवा के जरिये रॉक मेमोरियल पहुंचे, यहां पहुंचकर उन्होंने ध्यान साधना शुरू की. पीएम मोदी की ध्यान साधना एक जून तक चलेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ध्यान में बैठने से पहले पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह की परिक्रमा की. पुजारियों ने एक विशेष आरती की और उन्हें मंदिर का प्रसाद दिया गया.

पीएम मोदी ध्यान लगाना शुरू करने से पहले, कुछ देर के लिए मंडप की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खड़े रहे.

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी एक जून को मंदिर से अपनी रवानगी से पहले स्मारक के पास तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को देखने के लिए भी जा सकते हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को पूरी तरह से ‘निजी' यात्रा बताया, जिसका राजनीति से कोई लेना नहीं है.

विपक्ष पीएम मोदी के ध्यान कार्यक्रम का विरोध कर रहे है. कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी का यह कार्यक्रम आचार सहिंता का उल्लंघन है.

पीएम मोदी के ध्यान कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा सहित सभी इंतजाम किये गये हैं. प्रख्यात हिंदू संत (विवेकानंद) के नाम पर बना यह स्मारक समुद्र के मध्य में स्थित है.

वैसे बता दें कि यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री मोदी इस स्मारक पर ठहरे हैं, यह स्मारक स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि स्वरूप बनाया गया है. प्रधानमंत्री ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार समाप्त होने के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह ध्यान लगाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं