विज्ञापन
2 minutes ago

LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात देने जा रहे हैं.  बुधवार 29 अप्रैल को पीएम मोदी हरदोई के मल्लावां में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway opening) का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके शुरू होते ही मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा. एक्सप्रेसवे पर बात अगर टोल की करें तो कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) के लिए- 2.55  रुपये प्रति किमी वसूला जाएगा. वहीं दोपहिया वाहनों के लिए 1.28 रुपये प्रति किमी चार्ज किया जाएगा. वहीं दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट में अरविं केजरीवाल औ मनीष सिसोदिया की पेशी होनी है. लेकिन दोनों ने ही जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है. ऐसे में सवाल यही है कि अब सुनवाई का क्या होगा? क्या इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा या नहीं? जानें पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें-गंगा एक्सप्रेसवे में 12 जिलों के 519 गांवों की जमीन खरीदीं, बदायूं, हापुड़ से हरदोई तक 9 हजार करोड़ का मुआवजा

Ganga Expressway LIVE UPDATES...
 

काशी विश्वनाथ मंदिर में शंखनाद के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी का स्वागत वैदिक ब्राह्मणों ने शंखनाद के साथ किया.

वाराणसी में रोड शो करेंगे पीएम मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी के लहुराबीर क्रॉसिंग पर भारी भीड़ जमा हुई. काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वे शहर में एक मेगा रोड शो करेंगे. 

काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. वहां से वह गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए जाएंगे.

मोदी थोड़ी देर में वाराणसी के मैदागिनि पहुंच रहे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में वाराणसी के मैदागिनि पहुंच रहे हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर में वह  पूजा-अर्चना करेंगे. 

जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश नहीं होंगे केजरीवाल-सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है.

जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश नहीं होंगे केजरीवाल और सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता की अदालत में पेश होने से इनकार कर दिया है. 

गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत जानें

गंगा एक्सप्रेसवे राज्य में एक्सप्रेसवे के एक बड़े नेटवर्क की रीढ़ के तौर पर भी काम करेगा. इसके साथ कई लिंक गलियारे या तो चालू हो चुके हैं या उनकी योजना बनाई जा रही है, जिनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे और मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तार शामिल हैं.

गंगा एक्सप्रेसवे सप्लाई चेन की क्षमता को बेहतर बनाएगा

गंगा एक्सप्रेसवे लॉजिस्टिक्स की लागत को कम करेगा, सप्लाई चेन की क्षमता को बेहतर बनाएगा और मैन्युफैक्चरिंग की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगा. बेहतर कनेक्टिविटी से किसानों को शहरी और निर्यात बाजारों तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उन्हें अपनी उपज के बेहतर दाम मिल सकेंगे और ग्रामीण आय मजबूत होगी.

बड़े आर्थिक गलियारे के तौर पर देखा जा रहा गंगा एक्सप्रेसवे

 गंगा एक्सप्रेसवे को एक बड़े आर्थिक गलियारे के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके रास्ते में पड़ने वाले 12 जिलों में लगभग 2,635 हेक्टेयर जमीन पर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स गलियारों का विकास किया जाएगा.

गंगा एक्सप्रेसवे से घटेगा यात्रा का समय

गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आने की उम्मीद है. वर्तमान में लगने वाले 10-12 घंटों के बजाय अब यात्रा में लगभग 6 घंटे लगेंगे, जिससे आवागमन में आसानी होगी और परिवहन की दक्षता बढ़ेगी.

UP के इन 12 जिलों से होकर गुजरेगा गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे 12 जिलों, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है. इस तरह यह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ता है.

लगभग 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन देश में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 करोड़ रुपए की कुल लागत से बनाया गया है.

पहले काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद, फिर गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

पीएम मोदी सुबह करीब 8.30 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद, वे हरदोई पहुंचकर सुबह करीब 11.30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हरदोई के लिए रवाना होंगे. हरदोई में वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com