SEMICON India 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत में निवेश का सबसे अच्छा वक्त है. भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में ग्लोबल प्लेयर बनने का सपना देख रहा है. पीएम मोदी भारत के इसी सपने को सच करने में जी-जान से लगे हैं. पीएम मोदी ये कह चुके हैं कि आने वाला समय सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का होगा और इसमें भारत की भूमिका पूरे विश्व में काफी खास होगी.
सेमीकंडक्टर वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं...
सेमीकॉन इंडिया के आयोजन में पीएम मोदी ने कहा, "भारत दुनिया का 8वां देश है जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर से जुड़ा ये भव्य आयोजन हो रहा है और मैं कह सकता हूं कि यह भारत में रहने का सही समय है..आप सही समय पर सही जगह पर हैं...आज भारत दुनिया को भरोसा देता है." भारत के डिजाइनर्स के टैलेंट को तो आप भली भांति जानते हैं. डिजाइनर्स की दुनिया में 20% टैलेंट का योगदान भारत करता है. इसका निरंतर विस्तार हो रहा है. हम 85 हजार टेक्निशियन, इंजीनियर और R&D एक्सपर्ट्स की सेमीकंडक्टर वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं. भारत का फोकस अपने स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री रेडी बनाने पर है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कार्यक्रम में यूपी सीएम की भी शिरकत
इस खास आयोजन में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पीएम मोदी के मार्ग दर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने आईटी सेक्टर, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने और इस दिशा में कुछ नए प्रयास हो सके ये कार्य प्रारंभ किया. पिछले कुछ वर्षों के दौरान जो प्रयास यूपी में प्रारंभ हुए आज उसका परिणाम है कि देश की मोबाइल विनिर्माण के 55% का मोबाइल कंपोनेंट के 50% उत्पादन प्रदेश में हो रहा है..."
सेमीकॉन इंडिया में क्या बोले अश्विनी वैष्णव
इस मौके पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ".. सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र में सभी हितधारकों की उत्साही भागीदारी हमारे प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की सफलता और जिस व्यवस्थित तरीके से उन्होंने इस नीति को संचालित किया है, उसका एक मजबूत संकेतक है. पीएम मोदी का दृष्टिकोण प्रौद्योगिकी तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाना है. अब तक की गई सभी पहल, चाहे वह डिजिटल इंडिया मिशन हो, टेलीकॉम मिशन हो, हर चीज ने तकनीक को आम नागरिकों के हाथों में पहुंचा दिया है. हमारे देश में सेमीकंडक्टर उद्योग की वृद्धि इस दृष्टिकोण को और गहरा करेगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं