भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को जी20 शिखर सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हाथ मिलाया. सीमा गतिरोध को लेकर दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया. इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने जी-20 प्रतिनिधियों के लिए स्वागत रात्रिभोज दिया था. मीडिया के लिए उस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें दोनों नेताओं को हाथ मिलाते देखा गया.
जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की संभावित द्विपक्षीय बैठक को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. लेकिन दोनों पक्षों द्वारा साझा किए गए एजेंडा में ऐसी किसी बैठक का उल्लेख नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोदी और शी इंडोनेशियाई राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग ले रहे थे. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज के समापन पर दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया.
गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच जून 2020 में हुए संघर्ष में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे. उसके बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने की कोई बैठक नहीं हुई है. भारत लगातार कहता रहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है.
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी सितंबर में समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में आमने-सामने आए थे. समझा जाता है कि वहां उनकी कोई अलग बैठक नहीं हुई थी, हालांकि ऐसा माना जाता है कि उन्होंने एक दूसरे का अभिवादन किया होगा.
बाली में, रात्रिभोज के अंत में दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया. वीडियो के अनुसार उन्होंने संक्षिप्त बातचीत भी की. इसके बाद कैमरे का रुख बदल गया और प्रसारण समाप्त हो गया.
रात्रि भोज कुछ हद तक अनौपचारिक माहौल में गरुड़ विष्णु केंकाना सांस्कृतिक पार्क में आयोजित किया गया था. इस दौरान नृत्य प्रस्तुतियां भी की गईं. शी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी. मोदी यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विडोडो के निमंत्रण पर जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं